एक्सप्लोरर

गर्मियों में चेहरे पर नहीं टिकती है क्रीम? ये हैक आएंगे आपके काम

गर्मी के माैसम में तेज धूप के साथ धूल भी बड़ी मुसीबत बनती है. चेहरा का रंग उड़ा देती है. ऐसे में एलोवेरा जेल को नारियल तेल के साथ अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं.

अपनी ब्यूटी की हर किसी को फिक्र रहती है. इसके लिए क्रीम से लेकर कई तरह के ​स्किन प्रोडक्ट का सहरा लिया जाता है. लेकिन गर्मी के माैसम में ये बेअसर होते दिखते हैं. ऐसे में तेज धूप और तपन के बीच चेहरे को बचाने की चुनाैती खड़ी हो जाती है. लोग अपने फेस को लेकर फिक्रमंद होने लगते हैं. आपकी इस टेंशन को कुछ ब्यूटी हैक्स कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में, जिनका यूज कर आप आसानी से अपने चेहरे की देखभाल कर सकते हैं... 

धूप के साथ धूल का भी इलाज

गर्मी के माैसम में तेज धूप के साथ धूल भी बड़ी मुसीबत बनती है. चेहरा का रंग उड़ा देती है. ऐसे में एलोवेरा जेल को नारियल तेल के साथ अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं. थोड़ी देरी मालिश करने के बाद चेहरे को पानी से धो लें. इससे चेहरे पर पहले की तरह निखार देखने को मिलेगा.

नहीं दिखेगी डेड ​स्किन

चेहरे पर डेड ​स्किन एक सामान्य समस्या है. इससे कच्चे दूध से ठीक किया जा सकता है. कच्चा दूध चेहरे को साफ करने के साथ एक माॅस्चराइजर के रूप में भी काम करता है. रूई को कच्चा दूध में भिगोकर चेहरे पर लगाएं. कुछ देर बाद चेहरे को सादा पानी से धो लें. इससे चेहरा चमक उठेगा. कच्चा दूध का इस्तेमाल फेस टोनिंग के लिए भी किया जा सकता है. 

चेहरा रहेगा कूल-कूल

धूप में अ​धिक रहने से सनबर्न की ​शिकायत हो सकती है. इससे चेहरे की राैनक गायब हो जाती है. एलोवेरा में एंटी बैक्टीरियल गुण  होता है. ऐसे में एलोवेरा जेल में एक चम्मच शहद मिलाकर लगाने से इस प्राॅब्लम को दूर किया जा सकता है. एलोवेरा और शदह के मिश्रण का इस्तेमाल  गर्दन और हाथों की त्वचा को चमकाने के लिए भी किया जा सकता है. एलोवेरा की तासीर ठंडी होती है, जो ​​स्किन को चमकाने के साथ ठंडक का अहसास कराती है. 

ये है नैचुरल स्क्रब

दही वैसे तो अपनी खूबियों के चलते शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी है. लेकिन ये फेस के लिए एक अच्छे स्क्रब के रूप में भी काम करता है. इसे लगाने से ग्लो आता है. गर्मी में चेहरे को ठंडक का अहसास देना हो तो दही को चेहरे पर लगाएं. लगाने के थोड़ी देर बाद इसे पानी से धो लें. 

चेहरे पर काॅफी ऐसे करें यूज

काॅफी पी तो कई बार होगी, लेकिन क्या इसे चेहरे पर लगाया है. कॉफी स्किन टैनिंग को दूर करता है. इसका प्रयोग फेस स्क्रब के तौर पर भी किया जा सकता है. कॉफी से फेस स्क्रब बनाने के लिए आधा चम्मच कॉफी में आधा चम्मच जैतून का तेल डालें और अच्छी तरह मिला लें. अब इस स्क्रब को चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद चेहरे को धो लें. 

इस तेल से करें मसाज

गर्मी में चेहरे की नारियल तेल से मसाज कर सकते हैं. मसाज चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन के साथ ग्लो बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है.

ये भी पढ़ें: शादी के बाद हनीमून नहीं अब बेबीमून प्लान कर रहे हैं कपल, जानें क्या है ये ट्रेंड

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget