एक्सप्लोरर

वॉटरप्रूफ मस्कारा आंखों को पहुंचा सकता है नुकसान, कहीं आप तो नहीं कर रहे इस्तेमाल

Waterproof Mascara Side Effects: वॉटरप्रूफ मस्कारा आंखों को सुंदर बनाता है, लेकिन रोजाना इस्तेमाल करने से पलकें झड़ना, एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. जानें इसके नुकसान और बचाव के उपाय.

Waterproof Mascara Side Effects: मेकअप का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है और हर कोई अपनी आंखों को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है. खासकर वॉटरप्रूफ मस्कारा महिलाओं की फेवरेट लिस्ट में आता है, क्योंकि यह लंबे समय तक टिका रहता है और पानी या पसीने में भी नहीं बहता. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, यह खूबसूरती की दौड़ आपकी आंखों के लिए खतरे की घंटी भी बन सकता है? जी हां, वॉटरप्रूफ मस्कारा जहां आपकी पलकों को घना और डार्क लुक देता है, वहीं यह आपकी आंखों और पलकों को गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं कैसे...

पलकों का झड़ना कर सकता है परेशान  

वॉटरप्रूफ मस्कारा को हटाना आसान नहीं होता. इसके लिए अक्सर हमें मेकअप रिमूवर या ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ता है. इससे पलकों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और धीरे-धीरे पलकें झड़ने लगती हैं. अगर लगातार इसका इस्तेमाल किया जाए तो पलकें पहले से पतली और कमजोर हो सकती हैं.

ये भी पढ़े- सुबह का चेहरा बता सकता है आपकी किडनी की सेहत! जानिए क्या हैं खतरे के संकेत

आंखों में एलर्जी हो सकती है 

ज्यादातर वॉटरप्रूफ मस्कारा केमिकल वाले होते हैं, जो आंखों को नुकसान पहुंच सकते हैं. जिसकी वजह से खुजली, जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. जिनकी त्वचा सेंसिटिव होती है, उनके लिए यह और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है.

सूखी और बेजान पलकें होने लगती है 

वॉटरप्रूफ मस्कारा पलकों को ड्राई कर देता है. जब यह लंबे समय तक पलकों पर लगा रहता है तो उनकी नमी खत्म हो जाती है और पलकें बेजान और रुखी हो जाती हैं. इससे उनकी नैचुरल चमक भी खो सकती है.

मस्करा लगाते वक्त ये सावधानियां बरतनी चाहिए 

वॉटरप्रूफ मस्कारा का रोजाना इस्तेमाल न करें. इसे खास मौके या जरूरी समय में ही लगाएं.

हमेशा अच्छी क्वालिटी का मस्कारा खरीदें.

मस्कारा हटाने के लिए ऑयल-बेस्ड मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें, ताकि पलकें ज्यादा नुकसान न हो.

रात को सोने से पहले मेकअप जरूर साफ करें.

अगर आंखों में कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो जाए तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

खूबसूरती जरूरी है, लेकिन उससे भी जरूरी है आंखें. अगर आप अपनी आंखों को लंबे समय तक खूबसूरत रखना चाहती हैं तो वॉटरप्रूफ मस्कारा का इस्तेमाल सोच-समझकर करें. थोड़ी सी सावधानी आपकी आंखों की चमक बरकरार रख सकती है. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget