एक्सप्लोरर

Shoe Etiquette: जूतों से भी बढ़ती है आपकी शान, खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

Stylish Look: जूतों को खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें. अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो इससे आपका लुक बिगड़ सकता है. आइए जानते हैं इस बारे में-

Common Shoe Mistakes: अक्सर हम बाहर जाते समय अपने कपड़ों को साफ-सुथरा रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी भी अपने जूतों पर ध्यान दिया है? अगर नहीं, तो जरूर दें. जिस तरह कपड़े आपकी पर्सनैलिटी पर असर डालते हैं, उसी तरह फुटवियर भी आपकी शान को बढ़ाने का काम करते हैं. इसलिए कपड़ों के साथ जूतों की स्टाइलिंग का भी अलग तरीका होता है. इसलिए कभी भी जूतों को नजरअंदाज न करें. आइए जानते हैं जूतों से जुड़ी कुछ गलतियां-

जूतों का रंग 

कपड़े के रंग के साथ-साथ अपने जूतों के रंग पर भी ध्यान दें. कभी भी हल्के रंग के जूतों पर डार्क रंग का कपड़ा नहीं पहनना चाहिए. अगर आप अपने लुक को कैजुअल लुक देना चाहते हैं तो लाइट रंग के सूज पहनें. वहीं, फॉर्मल ड्रेस के साथ हमेशा ब्लैक या फिर ब्राउन जूते पहनें. 

कपड़ों के साथ जूते का चुनाव करें

कभी भी जींस के साथ या कैजुअल लुक के साथ फॉर्मल शूज नहीं पहनें. वहीं, फॉर्मल कपड़ों के साथ स्पॉर्ट्स जूते बिल्कुल गलत तरीका हो सकता है. कुर्ते-पायजामा के साथ कोल्हापुरी चप्पल ही पहनें. इसके साथ जूते पहनने की गलतियां न करें. 

जूते खरीदने से पहले पहनकर जरूर देखें 

ध्यान रखें कि जूते खरीदने से पहले इसे पहनकर जरूर देखें. कुछ जूते देखने में काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन पहनने के बाद यह सही लुक नहीं देते हैं. वहीं, कुछ ऐसे जूतों की फिटिंग खराब हो जाती है. इसलिए भूलकर भी बिना पहने जूते नहीं खरीदें.

जूतों के साथ मोजे

जूते पहनने के दौरान मोजे पर भी ध्यान दें. स्टाइलिश जूते के साथ मैचिंग मोजे पहनें. फॉर्मल रंग के जूते के साथ हमेशा सादे या फिर प्रिंटेड मोजे पहनें. 

जूतों की कैसे करें देखभाल

जूतों की अगर आप अच्छे से देखभाल नहीं करते हैं तो इससे आपके जूते पुराने हो सकते हैं. इसलिए जूतों को अच्छी तरह से पैक करके रखें. ऐसा करने से जूतों में धूल-मिट्टी जमा नहीं होती है. इसके साथ ही पहनने से पहले जूतों को अच्छी तरह से पॉलिश करें. ताकि आपका जूता अच्छा लग सके.

यह भी पढ़ें:

जल्दी नींद लाने में मदद करती हैं ये ट्रिक्स, रात को बेड पर जाने से पहले अपनाएं

हम अपने लाडलों को नहीं दे पा रहे मुफ्त की ये चीज, नरम और टेढ़ी बन रहीं बच्चों की हड्डियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget