एक्सप्लोरर

Skin Care: कड़वे काढ़े और महंगी क्रीम्स नहीं, ये आसान घरेलू उपाय खत्म करेंगे पिम्पल्स

रात को सोने से पहले मेकअप नहीं हटाने पर भी पिंपल होते हैं. पीरियड्स और प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव होने के कारण भी पिंपल्स हो जाते हैं

Skin Care: महंगी क्रीम लगाकर और कड़वा काढ़ा पीकर भी चेहरे के पिम्पल्स, दाग धब्बे नहीं जा रहे तो ये आर्टिकल आपके लिए है. चमकता दमकता चेहरा भला किसे अच्छा नहीं लगता. अब आप पिम्पल्स से परेशान न हो और अपनाएं कुछ घरेलु नुस्खे. फिर देखिए कैसे पिम्पल्स और दाग हो जाते हैं छू मंतर. लेकिन सबसे पहले जानते हैं आखिर पिम्पल्स आते क्यों हैं.

स्किन एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ दवाओं के असर से आपकी त्वचा पर मुहांसे हो सकते हैं. इसके अलावा त्वचा को समय-समय पर साफ नहीं करने से भी इस तरह की समस्या होती है. रात को सोने से पहले मेकअप नहीं हटाने पर भी पिंपल्स हो जाते हैं. शरीर में पीरियड्स और प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव होने के कारण भी पिंपल होते हैं. कभी कभी ये जेनेटिक भी होते हैं .

अपनाएं ये आसान घरेलु उपाय और पिम्पल्स को कहें बाय बाय

  • ग्रीन टी -

पिंपल की समस्या से ग्रीन टी राहत दिलाती है. इसके लिए आप ग्रीन टी का एक बैग बनाएं और ठंडा होने के लिए रख दें. जब ग्रीन टी बैग ठंडा हो जाएं तो पिंपल्स पर रखें. रात को सोने से पहले इस उपाय को लगाएं और रातभर छोड़ दें. ग्रीन टी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करता है.

  • शहद -

शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. इसके लिए आपको रात के समय में पिंपल्स वाले एरिया में शहद लगाना है और सुबह उठकर धो देना है. इससे आपको जल्द आराम मिलेगा.

  • एलोवेरा है राम बाण -

त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए ऐलोवेरा कमाल कर सकता है. आप इसका इस्तेमाल ड्राईनेस दूर करने के लिए भी कर सकते हैं. ये त्वचा में नेचुरल मॉश्चराइजर की तरह काम करता है. पिंपल्स के एरिया में एलोवेरा जेल लगाएं और रातभर सोने के बाद सुबह उठकर धो लें.

  • कूल-कूल आइस यानि बर्फ -

बर्फ भी पिंपल की समस्या का हल है. इसके लिए एक आइस क्यूब को पतले से कपड़े में लपेटकर पिंपल्स पर लगाएं. इसे 20 सेकंड से अधिक समय तक न रखें. इस उपाय को आप दिन में दो बार दोहरा सकती हैं, यह सूजन और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है.

यकीन मानिए अगर आप रेगुलर इन घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं तो पिम्पल्स आपके चेहरे का रास्ता जल्द ही भूल जाएंगे .

ये भी पढ़ें-

Relationship Tips: सफल शादीशुदा रिलेशनशिप के जानें राज, ये बातें बताती हैं कि रिश्ता कितना मजबूत है

Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो नाश्ते में शामिल करें ये 5 चीजें, डाइटिंग के लिए बेस्ट ब्रेकफास्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget