एक्सप्लोरर

Nail Care Tips: बारिश में नाखून हो सकते हैं खराब, इस तरह घर में करें देखभाल 

Nail Care in Monsoon : बारिश के सीजन में नाखून खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में नाखून को एक्स्ट्रा देखभाल की जरूरत होती है। आइए जानते हैं मॉनसून में नाखून को कैसे रखें हेल्दी?

Monsoon Care Tips : बरसात का सीजन शुरू हो चुका है. इस सीजन में कई तरह की बैक्टीरियल और फंगल समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती हैं. खासतौर पर स्किन, बालों और नाखून में कई तरह के फंगल बढ़ने का खतरा काफी ज्यादा रहता है. अगर आप इन फंगल संक्रमण से बचना चाहते हैं, तो इस सीजन में आपको थोड़ा एक्स्ट्रा देखभाल की आवश्यकता होती है. खासतौर पर इस सीजन में नाखून की देखभाल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें. आइए जानते हैं बरसात में नाखून की देखभाल (nail tips maintenance) करने के उपाय क्या हैं?  
 
बारिश में नाखून को साफ रखने के उपाय - Nail Care Tips for Monsoon

सेंधा नमक और गर्म पानी
दिनभर के कामकाज के बाद चेहरे की सफाई के साथ-साथ नाखून की सफाई भी जरूरी होती है. अगर आप नाखून को साफ रखना चाहते हैं, तो काम खत्म करने के बाद गुनगुने पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिक्स कर लें. अब इस पानी में करीब 10 मिनट तक अपने हाथों को डुबोकर रखें. इससे आपके नाखून में मौजूद गंदगी साफ होगी. साथ ही यह नाखून की खूबसूरती को भी बढ़ा सकता है.

ऑलिव ऑयल लगाएं
नाखून की सफाई के लिए नाखून पर ऑलिव ऑयल भी लगा सकते हैं. इसके लिए ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदों को अपनी उंगलियों पर लें. अब इस तेल को नाखून पर लगाकर कुछ समय तक मसाज करें. इसके बाद हाथों को गर्म पानी से धो लें.

शहद

अगर आपके क्यूटिकल्स खराब हो रहे हैं, तो शहद आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए करीब 15 मिनट तक शहद को नाखून पर लगाकर रखें. इसके बाद अपने हाथों को गर्म पानी से धो लें. इससे आपके हाथ और नाखून मॉइस्चराइज हो सकते हैं. 

बरसात में कई तरह के फंगल इंफेक्शन होने की परेशानी बढ़ सकती है. अगर इन घरेलू उपायों को अपनाने के बावजूद आपकी परेशानी कम नहीं हो रही है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. ताकि फंगल संक्रमण या फिर बरसात में होने वाली परेशानी को गंभीर होने से रोका जा सके.
 

इसे भी पढ़ें -

Nail Care: सेलेब्स जैसे नाखून पाने की इच्छा होगी पूरी, नेल्स पर लगाएं ये घरेलू चीजें

Nail Pain Remedies: नाखून में हो रहा है दर्द? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget