एक्सप्लोरर

Nail Care: सेलेब्स जैसे नाखून पाने की इच्छा होगी पूरी, नेल्स पर लगाएं ये घरेलू चीजें

Celebs like Nails: आपके नेल्स भी बॉलीवुड ऐक्ट्रेस और सेलेब्स की तरह शाइनी और हेल्दी बन सकते हैं. इसके लिए यहां बताई गई घरेलू चीजों का उपयोग करें और बिना एक्स्ट्रा पैसे खर्च किए सुंदर नाखून पाएं.

Beautiful Nails: आपके नाखून भी बॉलीवुड ऐक्ट्रेस (Bollywood Actress) की तरह सुंदर और चमकदार हो सकते हैं. इसके लिए आपको न तो पार्लर (Beauty Parlour) जाकर अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत है और न ही महंगे नेल केयर प्रॉडक्ट्स (Nail Care Products) खरीदने की. बल्कि घर में डेली लाइफ (Daily Life) में उपयोग होने वाली कई सामान्य चीजों से आप अपने नाखूनों की चमक (Nail Shine) बढ़ा सकते हैं. क्योंकि इनमें नेल पॉलिश जैसा कोई विकल्प शामिल नहीं इसलिए पुरुष भी इन उपायों से अपने नाखूनों का आकर्षण बढ़ा सकते हैं...

सुंदर नाखूनों के लिए क्या लगाएं?

  • रोज वॉटर
  • बादाम का तेल
  • सरसों का तेल
  • पेट्रोलियम जेली
  • नेल बफर
  • नींबू का छिलका
  • वाइटनिंग टूथपेस्ट

नेल्स की शाइन कैसे बढ़ाएं?

  • गुलाबजल जिस तरह चेहरे का निखार बढ़ाता है वैसे ही नाखूनों की चमक भी बढ़ाता है. कम ही लोग यह बात जानते हैं कि नाखूनों पर रोज वॉटर लगाने से नाखून शाइनी बनते हैं और हेल्दी भी. नाखूनों पर रुई (Cotton) से रोज वॉटर लगाएं और हल्का-हल्का रगड़ें.
  • बादाम का तेल या सरसों का तेल या फिर कोई भी अन्य तेल, जो आप उपयोग करते हैं, इसे अपने नाखूनों पर लगाकर 2 से 3 मिनट की मसाज करें. ऐसा दिन में दो बार करेंगे तो जल्द अच्छे रिजल्ट मिलेंगे. रात को सोने से पहले यह काम करना चाहिए.
  • पेट्रोलियम जेली भी नाखूनों पर लगाने के लिए एक अच्छा विकल्प है. यह नाखूनों की शाइन बढ़ाने के साथ ही क्यूटिकल्स को नरिश करने का काम भी करती है. इससे नेल्स की ऑवरऑल खूबसूरती बढ़ती है.
  • नाखूनों की सुंदरता को बढ़ाने का नींबू एक पारंपरिक उपाय है. नाखूनों पर नींबू रगड़ने से नेल्स की शाइन और हेल्थ दोनों ही इंप्रूव होती हैं. आप दिन में एक बार 5 से 10 मिनट के लिए अपने नाखूनों पर नींबू का छिलका रगड़ें. पहले नींबू को काटकर निचोड़ लें और जब छिलके में बहुत हल्का-सा नींबू का रस बचे, तब इसे नाखूनों पर रगड़ें.
  • वाइटनिंग टूथपेस्ट से जिस तरह आप अपने दांतों को साफ करते हैं, उसी तरह अपने नेल्स की सफाई भी टूथब्रश पर पेस्ट लगाकर करें. इसके बाद पेट्रोलियम जेली या ऑइल लगा लें. पहली ही बार में नेल्स की शाइन बढ़ जाएगी.
  • नेल बफर, नाखून की ऊपरी डैमेज हो चुकी परत को साफ करने में मदद करता है. इसका उपयोग करने के बाद नाखूनों पर दो बूंद तेल से मालिश (Oil Massage) करनी चाहिए. 

खास बात: नाखूनों की सुंदरता और चमक बढ़ाने में सबसे अधिक योगदान होता है आपके शरीर में कैल्शियम और हीमोग्लोबिन का. इसलिए सिर्फ ऊपरी देखभाल तक सीमित ना रहें बल्कि अपनी डायट पर भी ध्यान दें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: पर्फेक्शन की लत करती है परेशान, ऐसे छीन लेती है आपका सुख-चैन

यह भी पढ़ें: सीने में दर्द की होती हैं ये 5 मुख्य वजह, हल्के में ना लें ये परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget