एक्सप्लोरर

युद्ध की बातें और वीडियो देखकर मेंटल हेल्थ पर क्या पड़ता है असर? जान लीजिए ये कितना खतरनाक

Impact of War Videos on Mental Health: युद्ध के वीडियो और तस्वीरें देखने से मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ता है? जानें इसके खतरनाक प्रभाव और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के जरूरी उपाय.

Impact of War Videos on Mental Health: एक बार सोचकर दोखिए कि, आप अपने मोबाइल पर स्क्रॉल कर रहे हैं और अचानक एक ऐसा वीडियो सामने आता है जिसमें गोलियों की आवाजें, बम धमाके और घायल लोगों की झलक दिखाई देती है. आप कुछ सेकंड के लिए डर जाते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, इन कुछ सेकंड्स में आपकी मानसिक सेहत पर कितना गहरा असर पड़ सकता है? आज के डिजिटल युग में युद्ध की तस्वीरें और वीडियो इतनी आसानी से हमारे सामने आ जाती हैं कि, हम कब इनका मानसिक बोझ ढोने लगते हैं, हमें पता ही नहीं चलता.

जानकारी के मुताबिक युद्ध से जुड़े वीडियो या खबरें बार-बार देखने से एंग्ज़ाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. जब हम युद्ध के दृश्य देखते हैं, तो दिमाग का एमिगडाला हिस्सा एक्टिव हो जाता है, जो खतरे और डर को पहचानने का काम करता है. इससे तनाव का स्तर बढ़ जाता है, जो लंबे समय तक मानसिक अस्थिरता पैदा कर सकता है. 

ये भी पढ़े- युद्ध के दौरान अस्पतालों में होती हैं ये तैयारियां, ऐसे रखा जाता है लोगों का खयाल

क्यों होती है मानसिक तनाव? 

मानव स्वभाव ही ऐसा है कि, हम नकारात्मक चीजों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं. युद्ध के दृश्य या हिंसा भले ही हमें डराते हैं, लेकिन मनोवैज्ञानिक रूप से यह हमारी जिज्ञासा को भी उत्तेजित करते हैं. यही कारण है कि, हम कभी-कभी चाह कर भी ऐसे कंटेंट से दूरी नहीं बना पाते. यही आदत धीरे-धीरे हमारी मानसिक सेहत को खोखला कर देती है.

युवा वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होता है 

सोशल मीडिया का इस्तेमाल सबसे ज्यादा युवा वर्ग करता है और यही वजह है कि, वे इस कंटेंट के सबसे बड़े उपभोक्ता भी बन जाते हैं. पढ़ाई, करियर और निजी जिंदगी के तनाव के बीच जब वे युद्ध या हिंसा के वीडियो देखते हैं, तो उनका मन और भी बेचैन हो जाता है. इसी के कारण कई युवाओं में नींद की कमी, चिड़चिड़ापन और एंग्जाइटी जैसी समस्याएं बढ़ती देखी गई हैं.

युद्ध का वीडियो देखने से खुद को कैसे बचा सकते हैं? 

कोशिश करें कि सोशल मीडिया या न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर सीमित समय ही बिताएं.

 ऐसे वीडियो या लेख देखें जो आपको प्रेरित करें और मानसिक सुकून दें.

दिमाग को शांत रखने के लिए ध्यान, योग और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद हैं.

अगर आप महसूस करते हैं कि, आप पर इसका असर ज्यादा हो रहा है, तो डॉक्टर की मदद लेना जरूरी है. 

युद्ध सिर्फ जंग के मैदान में ही नहीं लड़ा जाता, यह हमारे मन और सोच पर भी असर डालता है. जरूरी है कि, हम खुद को इस डिजिटल युद्ध के मानसिक प्रभाव से बचाएं और अपनी मानसिक सेहत को प्राथमिकता दें. क्योंकि मन का मजबूत होना सबसे बड़ी ताकत होता है. 

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
Keep Rice Away From Moisture: चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज
चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget