एक्सप्लोरर

40 की उम्र में डाइट बदलना क्यों जरूरी है? जानिए दिमाग को हेल्दी रखने का राज

40 की उम्र सिर्फ शरीर ही नहीं, दिमाग के लिए भी एक महत्वपूर्ण मोड़ है. इस समय सही खानपान आपके आने वाले वर्षों की मानसिक सेहत तय कर सकता है, इसलिए हेल्दी डाइट अपनाना ही समझदारी है.

हम अक्सर सोचते हैं कि दिमाग से जुड़ी समस्याएं जैसे भूलने की बीमारी या कमजोर याददाश्त सिर्फ बुजुर्गों में होती हैं, लेकिन सच यह है कि इसकी शुरुआत 40 की उम्र से ही होने लगती है. यही वजह है कि इस उम्र को दिमाग की सेहत के लिए “टर्निंग पॉइंट” भी माना जाता है. 

विशेषज्ञों का कहना है कि  40 की उम्र में आपकी लाइफस्टाइल और खासकर खानपान का सीधा असर बुढ़ापे में जाकर आपके दिमाग के काम करने के तरीके पर पड़ता है. अगर इस समय सही डाइट अपनाई जाए, तो उम्र बढ़ने के बाद भी दिमाग को स्वस्थ रखा जा सकता है. एक हालिया स्टडी (JAMA Neurology) बताती है कि 40 से 50 की उम्र में डाइट और आगे चलकर होने वाली दिमागी सेहत के बीच एक बहुत गहरा संबंध है. 

दिमाग की सेहत के लिए आपकी 40s की उम्र क्यों मायने रखती है?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 40 के बाद दिमाग में धीरे-धीरे बदलाव शुरू हो जाते हैं . जैसे कि दिमाग का थोड़ा धीरे काम करना, याद रखने की क्षमता कम होना और दिमाग की कार्यक्षमता में हल्की गिरावट आ जाना.  PSRI हॉस्पिटल के डॉ. भास्कर शुक्ला इसे समझाते हुए कहते हैं कि गलत लाइफस्टाइल इन बदलावों को और तेज कर सकती है, जिससे याददाश्त और सोचने-समझने की शक्ति जल्दी कमजोर होने लगती है. 

यह भी पढ़ेंः इस छोटे-से अंग की वजह से लंबी होती है आपकी उम्र, यह खुलासा उड़ा देगा आपके होश

डाइट का दिमाग पर असर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिमागी बीमारियों के खतरे 40 की उम्र से ही जमा होने लगते हैं. खराब खानपान जैसे ज्यादा चीनी, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड,समय के साथ सीधे आपके दिमाग की बनावट और उसके काम करने के तरीके पर बुरा असर डाल सकता है,ये चीजें दिमाग में सूजन (inflammation) और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाती हैं, जिससे याददाश्त और सोचने की क्षमता प्रभावित होती है. 

डाइट को लेकर डॉ. शुक्ला तीन मुख्य बातों पर जोर देते हैं समय, क्वालिटी और मात्रा. वे कहते हैं, "इसे आसान भाषा में समझें तो, रात को देर से खाना खाने से बचें. अपनी डाइट में कच्ची चीजें जैसे फल, सब्जियां, बीज और नट्स ज्यादा शामिल करें”

क्या खाएं ताकि दिमाग रहे तेज?

डॉ. शुक्ला के अनुसार अच्छी क्वालिटी का खाना खाकर हम दिमाग के तनाव को कम कर सकते हैं. इससे दिमाग बेहतर काम करता है और नुकसान की रफ्तार धीमी हो जाती है. 40 की उम्र में इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. जैसे फल और सब्जियां , फल में खासकर ब्लूबेरी, दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद हैं. ये सभी चीजें दिमाग में होने वाले नुकसान को कम करती हैं और लंबे समय तक मानसिक क्षमता को बनाए रखती हैं. वहीं, सफेद चीनी और मैदा जैसी चीजों से परहेज करना चाहिए. 

छोटी आदतें, बड़ा फायदा

एक्सपर्ट्स का कहना है कि फायदे देखने के लिए आपको अपनी डाइट में किसी बहुत बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है. बल्कि छोटी-छोटी आदतें भी बड़ा असर डालती हैं और समय के साथ बड़ा फर्क डाल सकते हैं.  जैसे की मीठे स्नैक्स की जगह फल खाना, खाने में ज्यादा से ज्यादा सब्जियां शामिल करना, नट्स और बीज शामिल करना और जंक फूड कम करना. इन छोटे बदलावों से आपकी याददाश्त, फोकस और मानसिक स्वास्थ्य लंबे समय तक बेहतर रह सकता है.

यह भी पढ़ेंः चीज़ के नाम पर सिर्फ मैदा और तेल! वायरल वीडियो में देखें चीज़लिंग्स के अंदर का असली सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hirni Birni Dance: दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
Tips For Buying Apples: सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget