एक्सप्लोरर

Dhanteras 2021 Shopping: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, स्वास्थ्य और धन की हानि हो सकती है

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन खरीदारी करना अच्छा और शुभ माना जाता है, लेकिन इस दिन गलत चीजें खरीदने से आपको फायदे की जगह नुकसान भी होता है. धनतेरस पर इन चीजों को न खरीदें.

Dhanteras Shopping 2021: दिवाली से 2 दिन पहले यानि धनतेरस (Dhanteras) के दिन खरीददारी करना बेहद शुभ (Auspicious) माना जाता है. इस बार 2 नवंबर को धनतेरस है. इस दिन लोग जमकर शॉपिंग करते हैं. शुभ दिन होने की वजह से इस दिन लोग कुछ न कुछ नया खरीदते हैं. कहा जाता है कि धनतेरस के दिन खरीददारी करने से धन वृद्धि होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर बिना सोचे समझे कुछ भी खरीदने से आपको धन हानि भी हो सकती है. बहुत सारे लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती कि धनतेरस के दिन क्या खरीदना (Buy) चाहिए और क्या नहीं?  ऐसे में लोग धनतेरस के दिन गलत चीजें खरीद लाते हैं. आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें धनतेरस पर गलती से भी नहीं खरीदना चाहिए. 

धनतेरस पर ये चीजें गलती से भी न खरीदें 

1-स्टील और प्लास्टिक- ज्यादातर लोग धनतेरस पर बर्तन खरीदते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन स्टील या प्लास्टिक के बर्तन खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से आपको परेशानी हो सकती है. आप इस दिन किसी शुभ धातु जैसे तांबे-पीतल, चांदी के बर्तन खरीदें. बर्तन को घर में लाने से पहले उसमें चावल या पानी भर लें. खाली बर्तन घर में लाना अशुभ माना जाता है. 

2-लोहा और एल्यूमिनियम- धनतेरस पर लोहा और एल्यूमीनियम खरीदना भी अशुभ होता है. ज्योतिष में एल्यूमिनियम को दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है. वहीं लोहे को शनि देव से जोड़ा जाता है. इन दोनों धातु से बनी चीजें खरीदना अशुभ होता है. 

3-कांच के सामान- कई लोग धनतेरस पर कांच की चीजें खरीद लेते हैं. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. कांच को राहु से जुड़ा माना जाता है. इसलिए धनतेरस पर कांच के सामान खरीदने से बचें.

4-काले रंग की वस्तुएं- धनतेरस के खरीददारी करते वक्त ध्यान रखें कि इस दिन काले रंग की वस्तुएं न खरीदें. काला रंग किसी त्योहार पर खरीदना अशुभ माना जाता है. 

5-नुकीली और मिलावटी सामान- धनतेरस के दिन तेल घी या राशन का कोई भी सामान न खरीदें. इस दिन मिलावटी सामान खरीदने से धन और स्वास्थ्य हानि होती है. धनतेरस पर नुकीली या धारदार चीजें भी न खरीदें. इससे घर में अशांति आती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: Diwali पर मिलावटी मिठाई से बचें, घर पर बनाएं स्वादिष्ट बेसन के लड्डू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर, ये घरेलु उपाए आएंगे काम
घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर, ये घरेलु उपाए आएंगे काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां

Embed widget