एक्सप्लोरर

Coronavirus plan: जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद आपका अगला कदम क्या होना चाहिए? जानिए पूरा जवाब

कोरोना वायरस के पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद अगला कदम क्या होना चाहिएमहामारी के दौर में सवाल का जवाब जानकर आप खुद को तैयार कर सकते हैं

Coronavirus plan: जांच में पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद क्या करना चाहिए? ये सवाल महामारी के दौर में हर किसी के लिए जानना जरूरी हो गया है. हालांकि, कोरोना पॉजिटिव होने की खबर किसी के लिए भी अच्छी नहीं होती. जब एक बार आपको जानकारी हो जाती है, तो अगली कार्रवाई के लिए तैयार हो जाना चाहिए.

80 फीसद कोरोना के मामलों में लक्षण हल्का या मध्यम होता है. इसलिए, हर मरीज को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होती. आगे की कार्रवाई और इलाज के लिए जानकारी होने से रिकवरी का समय तेज हो सकता है. इसलिए, 'कोविड प्लान' की तैयारी आपको पहले से कर लेनी चाहिए.

मेडिकल सुझाव के लिए डॉक्टर तक पहुंचना

एक बार जब आपकी पहचान हो जाए, तो सबसे पहला काम डॉक्टर से सलाह लेने का होना चाहिए. दवाइयों से लेकर खान-पान में जरूरी बदलाव की उचित जानकारी डॉक्टर ही दे सकता है. अगर आपको एक से ज्यादा बीमारी है, या दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं की दवा कर रहे हैं, तो डॉक्टर को जरूर बताएं.

परिजनों से खुद को आइसोलेट करें

संक्रमण के खतरे से परिजनों को बचाने के लिए खुद को आइसोलेट करना अत्यंत आवश्यक है. अगर आपको होम क्वारंटाइन करने की सलाह दी गई है, तो कुछ नियमों का पालन करना चाहिए. वरना, अधिकारियों को सूचित कर उनके अगले कदम उठाने तक का इंतजार करें. अगर आपके क्वार्टर में कई लोग रह रहे हैं, और खुद को अकेले आइसोलेट नहीं कर सकते, तो अच्छी तरह हवादार कमरे में खुद को क्वारंटाइन करें. जिसमें अलग बाथरूम हो.

अगले दो सप्ताह तक जरूरी उपयोग में इस्तेमाल होनेवाले सामान को अलग करें. बर्तन को किसी भी कीमत पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ साझा न करें. संक्रमण के जोखिम से बचने के लिए आपके पारिवारिक सदस्यों का भी कोविड-19 जांच होना चाहिए. एक ही छत के नीचे रहनेवाले लोगों को कम से कम एक सप्ताह तक क्वारंटाइन करना चाहिए.

अपनी देखभाल करनेवाले का फैसला करें

हालांकि, अगर आपका संक्रमण मामूली भी हो और आपको घर पर ठीक होने की इजाजत मिल गई है, फिर भी कोविड-19 मरीज को किसी की मदद की जरूरत होगी. आदर्श रूप में, देखभाल करनेवाला कोई ऐसा होना चाहिए जो युवा और स्वस्थ हो. इसके अलावा उसे पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या भी न हो. अगर आप घर पर अकेले रहते हैं, तो एक सहयोगी बहुत जरूरी हो जाता है. खाने, किराने के सामान, दवाइयों, आपातकालीन स्थिति के लिए मददगार आपके साथ खड़ा होना चाहिए.

किस तरह के इलाज की जरूरत होगी

संक्रमण का लक्षण और गंभीरता पर सवाल का जवाब निर्भर करता है. अलग-अलग कोविड-19 के मरीजों को अलग इलाज के प्लान की जरूरत होती है. ऑक्सीमीटर के मौजूद होने से ब्लड में ऑक्सीजन लेवल जांचने की सुविधा हो जाती है. इसलिए, अगर आपको ब्लड प्रेशर या शुगर की समस्या है, तो ब्लड प्रेशर मॉनिटर और ग्लूकोमीटर पास होना चाहिए.

किस तरह के लक्षणों को देखना चाहिए

संक्रमित होने के दो सप्ताह में लक्षणों का पता लगाना जरूरी होता है. विशेषज्ञों का कहना है कि संकेत और संक्रमण की गंभीरता संक्रमित होने के 5-10 दिनों में बढ़ सकती है. 8-9वें दिन में आपका इम्यून सिस्टम थकना शुरू होता है और खतरनाक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है. अगर मरीजों को इस दौरान लक्षण में कमी नहीं दिखाई देती है, तो उन्हें अतिरिक्त जांच कराने को कहा जा सकता है. श्वसन दर, असुविधा, सांस लेने में परेशानी जैसे संकेत पर ध्यान देना चाहिए. रोजाना लक्षणों में बदलाव और नब्ज का मुआयना करना भी मददगार हो सकता है.

क्वारंटाइन का समय खत्म कब होना चाहिए 

अब तक, 14 दिनों का समय क्वारंटाइन खत्म करने के लिए प्रयाप्त माना गया है. इसके बाद आइसोलेशन भी खत्म हो जाता है. अपने डॉक्टर से पूछकर जरूरी उपाय अपनाएं. रहनेवाली जगह को सेनेटाइज करें. बेकार के सामान को अलग कर आसपास की जगह को डिसइंफेक्ट करें. आइसलोशेन का समय खत्म होने से पहले ये उपाय आपको करने चाहिए.

कंगना रनौत ने किया अपनी नई भाभी का स्वागत, शादी का वीडियो शेयर कर कहा ‘हमारे घर बेटी आई है’

क्या दौड़ना वास्तव में आपके घुटनों के लिए फायदेमंद हो सकता है? शोधकर्ताओं ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget