एक्सप्लोरर

इन कारणों से बच्चों को हो सकती है दिल की बीमारी, समय रहते हो जाएं सतर्क

Heart Disease in Children: बच्चों में दिल की बीमारी के कारण और लक्षण जानना बहुत जरूरी है. क्योंकि आजकल मासूम दिल भी हो रहे हैं कमजोर. इसलिए आइए जानते किन बातों का रखना होगा आपको ध्यान.

Heart Disease in Children: जब भी हम दिल की बीमारी के बारे में सोचते हैं, तो दिमाग में सबसे पहले बड़े या बुजुर्ग लोगों की छवि आती है. लेकिन अब यह बीमारी बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रही है? मासूम से चेहरे और खिलखिलाते बचपन के पीछे कई बार दिल की गंभीर समस्याएं छुपी होती हैं, जिनका हमें अंदाजा भी नहीं होता. बच्चों की दिल की बीमारी को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, क्योंकि लोग मानते हैं कि, इतनी छोटी उम्र में दिल से जुड़ी दिक्कतें होना असंभव है। लेकिन हकीकत कुछ और है. 

बच्चों में दिल की बीमारी के कारण क्या-क्या हो सकते हैं?

कई बार बच्चे के दिल में जन्म से ही कुछ विकृतियां होती हैं. यह दिल की बनावट से जुड़ी समस्याएं होती हैं, जैसे दिल में छेद होना, ऐसे मामलों में बच्चे को सांस लेने में दिक्कत, थकावट और वजन न बढ़ने जैसी समस्याएं होती हैं.

ये भी पढ़े- इन लोगों को नहीं करना चाहिए एवोकाडो का सेवन, तुरंत रह जाएं सावधान

अगर परिवार में दिल की बीमारी का इतिहास है, तो बच्चे में भी यह समस्या विकसित होने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे बच्चों की समय-समय पर जांच कराना बहुत जरूरी होता है.

आजकल जंक फूड और ज्यादा बैठकर रहने की आदतों ने बच्चों को भी मोटापा की ओर धकेल दिया है. मोटापा दिल पर अधिक दबाव डालता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जो आगे चलकर दिल की बीमारी का कारण बनती हैं.

कुछ वायरस दिल के मांसपेशियों पर असर डाल सकते हैं, जिससे मायोकार्डाइटिस जैसी स्थिति उत्पन्न होती है. यह स्थिति भी बच्चों के दिल को प्रभावित कर सकती है.

अगर बच्चे का वातावरण ऐसा है जहां धूम्रपान ज्यादा होता है, तो इससे भी दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. छोटे बच्चों के फेफड़े और दिल इस धुएं के प्रभाव को झेल नहीं पाते.

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां अगर मां को गर्भावस्था के दौरान होती हैं, तो इसका असर बच्चे के दिल पर भी पड़ सकता है.

कैसे रखें बच्चों के दिल का ख्याल?

  • समय-समय पर बच्चे की हेल्थ चेकअप करवाएं.
  • बच्चे को संतुलित आहार दें और एक्सरसाइज के लिए प्रेरित करें.
  • अगर कोई लक्षण दिखे जैसे सांस फूलना, बार-बार थक जाना, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
  • धूम्रपान और प्रदूषित वातावरण से बच्चे पूरी तरह से दूर रखें.

बच्चों का दिल बहुत नाजुक होता है और उनकी सेहत हमारे हाथों में होती है. अगर हम समय रहते सावधानी बरतें और कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो बच्चों को दिल की बीमारी से बचाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Pillow Cleaning Tips: तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
Monsoon 2026: मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय 
मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय 

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget