एक्सप्लोरर

अब दीवारों पर टांगने वाली कालीन भी!

भदोही: कालीन बुनाई अब बाजार की जरूरत को देखते हुए की जा रही है. सिर्फ फर्श पर ही नहीं, दीवारों पर टांगने के लिए भी नेचुरल लुक में छोटे आकार की कालीन बनाई जा रही है. कालीन निर्यातकों और उद्यमियों ने बाजार की नब्ज भांपते हुए कालीन की डिजाइन और उसका फंडा भी बदल दिया है. पश्चिमी मुल्कों के ऑफिसों और घरों में अपनी खूबी का जलवा बिखेरने वाली भारतीय कालीन का भविष्य बेहतर और उज्ज्वल दिख रहा है. नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 27 से 30 मार्च तक चले 33वें कार्पेट एक्सपो के परिणाम उत्साहवर्धक नजर आए. इस बार के एक्सपो (मेले) की खासियत यह रही कि दुनिया की सबसे महंगी कालीन यहां उपलब्ध थी, जिसके निर्माण में तीन साल से ज्यादा समय लगा. कालीन मेले में 390 से अधिक विदेशी खरीदारों ने भारतीय कालीन को पसंद किया और उसकी खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन कराया. इस दौरान काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति वहां पहुंचे. भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त मेले में निर्यातकों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे. इस बार के एक्सपो से निर्यातकों को बड़ी उम्मीद दिख रही है. सीईपीसी के दूसरे वाइस चैयरमैन तथा मैमर्स हन्नांस ओरिएंटल रग्स उमर हमीद ने मेले में सबसे महंगी कालीन का प्रदर्शन किया. उनकी यह कालीन अनोखी थी. उमर के अनुसार, 9/12 फुट के इस कालीन निर्माण में साढ़े तीन साल का वक्त लगा और इसमें 2500 गांठें हैं. इसे बुनाई की खास प्रक्रिया सिन्नाह कहा जाता है. यह ईरान में भी उपलब्ध है, लेकिन उसकी बुनाई का तरीका अलग है. उनके अनुसार, "यह सबसे मंहगी कालीन है, क्योंकि इसके निर्माण में काफी वक्त के साथ तकनीक का इस्तेमाल हुआ है. यह बेहद मुलायम और मखमली कालीन है." डामेटैक्स इंटरनेशनल टेड फेयर हैनोवर जर्मनी में 2017 का कार्पेट डिजाइन अवार्ड पाने वाले नोमान वजीरी ने कालीन के अनूठे डिजाइन के बारे में खरीदारों को जानकारी दी. उन्होंने एक ऐसी मानोक्रोम प्लेट में बनी कालीन दिखाई जो सिर्फ दो रंगों से बनी थी. उसे फर्श पर लगाने की बजाय वाल हैंगिंग के लिए तैयार किया गया था. यह पूरी तरह हाथ से बुनी थी, जिसका आकार 8/10 फीट था. इसे तीन बुनकारों ने तीन महीने में मिलकर बनाया. उमर हमीद के अनुसार, अब दीवारों पर पेंटिंग की बजाय खूबसूरत नेचुरल कालीन टांगने का वक्त आ गया है. यह कालीन बाजार का नया ट्रेंड हैं. कपूर कार्पेट की पांचवीं पीढ़ी के विजय कपूर ने बताया कि उनकी पीढ़ी ने 1903 में इसकी शुरुआत की. वर्ष 1924 में ब्रिटेन में आयोजित एंपायर एक्जीबिशन में 'द सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर' मिला था. प्रगति मैदान में कालीन एक्सपो भारत सरकार की तरफ से आयोजित किया गया. इसका लक्ष्य 20 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराना है. यह एक्सपो 305 प्रदर्शकों के साथ एशिया का सबसे बड़ा कालीन मेला है. ग्रामीण महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए बल दिया जा रहा है. कालीन खरीदारों के लिए यह अनूठा प्लेटफार्म है. मेले में केंद्र और राज्य सरकार के जिन प्रतिनिधियों और शख्सियतों ने भाग लिया, उनमें संयुक्त सचिव पुनीत अग्रवाल, व्यापार सलाकार अदितिदास, आर्थिक सलाकार और टेक्सटाइल्स मंत्रालय से बबनी लाल के अलावा मिर्जापुर के मंडलायुक्त रंजन कुमार के अलावा दूसरी नामचीन हस्तियां मौजूद थीं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugar Effects On Teeth: क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
Sankashti Chaturthi Moon Time: आज विकट संकष्टी चतुर्थी पर कब निकलेगा चांद ? आपके शहर में चंद्रोदय समय देखें
आज विकट संकष्टी चतुर्थी पर कब निकलेगा चांद ? आपके शहर में चंद्रोदय समय देखें
ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत के लिए कौन से ड्राई फ्रूट्स खाएं, जानें क्यों जरूरी है सही चुनाव
ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत के लिए कौन से ड्राई फ्रूट्स खाएं, जानें क्यों जरूरी है सही चुनाव
साप्ताहिक राशिफल 6-12 अप्रैल 2026: 12 राशियों के लिए बड़े बदलाव! जानें शुभ अंक, रंग और उपाय, किस्मत चमकाएं!
साप्ताहिक राशिफल 6-12 अप्रैल 2026: 12 राशियों के लिए बड़े बदलाव! जानें शुभ अंक, रंग और उपाय, किस्मत चमकाएं!

वीडियोज

Sansani: महाजंग में ‘शब्दों का प्रहार’ ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Delhi News: दिल्ली में 1.20 लाख नकली गोलियों का जखीरा बरामद! | Fake Madicine | Operation Health
Iran US Israel War: ईरान पर अमेरिका के बड़े ऑर्डर, अब होगा महायुद्ध शुरू | Mojtaba Khamenei | Hormuz
Janhit: अंतिम चेतावनी, 24 घंटे में तय होगा जंग का भविष्य | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: जंग से Bharat का बाजार बेहाल, क्या संभलेगी इकोनॉमी? | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान के प्रदर्शनकारियों को भेजी थीं बंदूकें', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा कबूलनामा, कहा- 45 हजार लोगों को...
'ईरान के प्रदर्शनकारियों को भेजी थीं बंदूकें', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा कबूलनामा, कहा- 45 हजार लोगों को...
Bareilly News: बरेली में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-टैंकर टक्कर में 5 की मौत, ड्राइवर समेत 3 घायल
बरेली में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-टैंकर टक्कर में 5 की मौत, ड्राइवर समेत 3 घायल
19 छक्के और 14 चौके, RCB ने कर दी चौकों-छक्कों की बारिश, बना डाले 250 रन; हर किसी ने CSK को धोया
19 छक्के और 14 चौके, RCB ने की चौकों-छक्कों की बारिश, बना डाले 250 रन; हर किसी ने CSK को धोया
'सब कुछ तबाह कर देंगे और तेल पर करेंगे कब्जा', डोनाल्ड ट्रंप ने बताया ईरान के साथ कब होगी डील फाइनल
'सब कुछ तबाह कर देंगे और तेल पर करेंगे कब्जा', ट्रंप ने बताया ईरान के साथ कब होगी डील फाइनल
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक ने 65 दिनों से जमा रखी है धाक
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म
US Israel Iran War LIVE: ट्रंप की धमकी के बाद ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत घुमाया फोन, जयशंकर ने बताया किन मुद्दों पर हुई बात
LIVE: ट्रंप की धमकी के बाद ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत घुमाया फोन, जयशंकर ने बताया किन मुद्दों पर हुई बात
Sugar Effects On Teeth: क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
Moon Orientale Basin “चांद का अनदेखा चेहरा: पहली बार इंसानों ने देखा ओरिएंटेल बेसिन, तस्वीरें देख दुनिया रह गई हैरान!”
“चांद का अनदेखा चेहरा: पहली बार इंसानों ने देखा ओरिएंटेल बेसिन, तस्वीरें देख दुनिया रह गई हैरान!”
Embed widget