एक्सप्लोरर

Betrayal In Love : रिश्तों को खेल समझने वालों को बड़ा सबक, Ranbir Kapoor को भी धोखा देने के बाद यू पड़ा था पछताना

Relationship Hacks : रणबीर ने भी माना था कि उन्होंने धोखा दिया था, लेकिन उन्होंने इससे बड़ा सबक भी लिया, जिस वजह से रिश्तों को लेकर अब उनकी सोच बदल चुकी है.

Relationship Tips : कहते हैं जहां प्यार होता है वहां तकरार भी होती है लेकिन कई बार ये तकरार इस हद तक पहुंच जाती है कि इसे खबर बनते देर नहीं लगती. बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसा कई बार हुआ है जब प्यार में रहने वाली जोड़ियां एक दूसरे से अलग हुईं और ये बात चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गई. रणबीर कपूर का नाम इतनी ऐक्ट्रेसेस से जुड़ चुका है कि उन्हें बॉलिवुड का प्लेबॉय तक कहा जाने लगा था. सबसे ज्यादा चर्चा में उनका और दीपिका पादुकोण का रिश्ता रहा था. ये दोनों भले ही बाद में दोस्त बन गए, लेकिन ब्रेकअप के बाद का जो फेज़ था उसने बहुत ही अग्ली टर्न लिया था. खासतौर से तब जब दीपिका ने कई इनडायरेक्ट कॉमेंट्स करते हुए उन पर निशाना साधा था. रणबीर ने भी माना था कि उन्होंने धोखा दिया था, लेकिन उन्होंने इससे बड़ा सबक भी लिया, जिस वजह से रिश्तों को लेकर अब उनकी सोच बदल चुकी है.

हां मैंने धोखा दिया
एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि उसने पहले धोखा दिया और फिर माफी मांगने लगा. दीपिका ने बताया, 'मेरे लिए सेक्स का मतलब सिर्फ फिजिकल होना नहीं है, बल्कि इसमें इमोशन्स भी जुड़ते हैं. मैं जब भी किसी रिश्ते में रही, मैंने उसे कभी धोखा नहीं दिया. मैं उसे धोखा दूंगी या चीट करूंगी तो मैं रिश्ते में ही क्यों रहूंगी? इससे अच्छा है कि मैं सिंगल रहूं और मस्ती करूं. लेकिन हर कोई ऐसा नहीं होता, इसलिए मुझे पहले काफी दुख झेलना पड़ा. मैं इतनी बेवकूफ थी कि मैंने उसे दूसरा मौका दिया, जबकि मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था.' वहीं एक इंटरव्यू में रणबीर से इसे लेकर जब सवाल हुआ था, तब उन्होंने अपनी गलती के साथ ही उससे मिलने वाले सबक के बारे में भी बात की थी. 

खो जाता है अच्छा साथी
ऐसे न जाने कितने लोग आपको मिल जाएंगे, जिन्होंने अपने साथी को धोखा दिया और रिश्ता टूटने के बाद उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है या उन्होंने कितना अच्छा साथी खो दिया है. एक वक्त ऐसा जरूर लगता है कि आपके पास रिश्तों की कोई कमी नहीं है, लेकिन जब मैच्योरनेस आती है, तभी यह समझ में आता है कि व्यक्ति को जिंदगी में कई नहीं बल्कि एक ही सच्चे और प्यार करने वाले साथी की जरूरत होती है.

धोखा सबकुछ खत्म कर देता है
रणबीर ने यह भी माना था कि रिश्ते में जब धोखा आ जाता है, तब सब खत्म हो जाता है. उन्होंने इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी बात की थी. 'बेवफाई ऐसी चीज है, जो सबकुछ तोड़कर रख देती है. एक बार ये रिश्ते में आ जाए, तो सम्मान और विश्वास खत्म हो जाता है. ये दोनों चीजें रिलेशनशिप के स्तंभ होते हैं. आप इनके साथ किसी भी तरह का कोई खिलवाड़ नहीं कर सकते हैं.'

धोखे के बाद रिश्ता कभी नॉर्मल नहीं हो सकता
धोखा देने वाला अगर बाद में बदल जाए, तो भी उसका रिश्ता फिर से कभी नॉर्मल नहीं हो पाता है. बेवफाई के कारण साथी की उसको लेकर राय बदल जाती है. वह न तो उसे पहले जैसे सम्मान की नजरों से देख पाता है और ना ही उस पर विश्वास कर पाता है. वह जाहिर भले न करे, लेकिन उसके मन में हमेशा शक और फिर से धोखा मिलने का डर बना रहता है. यही वजह है कि माफी मिल भी जाए, तो चीटिंग के केस में रिश्ते टूट ही जाते हैं.

रिश्ते पर काम करना सीखा
एक इंटरव्यू में रणबीर ने माना था कि अब वह सीरियस होकर अपनी रिलेशनशिप पर काम कर रहे हैं. अब उनका लक्ष्य ऐसे रिश्ते को बनाना है, जो जिंदगी के उतार-चढ़ाव में उनका साथ दे. अब वह शॉर्ट टर्म नहीं बल्कि लॉन्ग टर्म प्लानिंग कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपनी प्राइवेट लाइफ को अब प्राइवेट ही रखना चाहते हैं ताकि बिना मतलब की अफवाहों से उनके रिश्ते को नुकसान न पहुंचे.

 

ये भी पढ़ें- Marriage Advice: नई-नई शादी में आ सकती है दरार, दमक उठेगा रिश्ता अगर अपना लें ये तरीके

Relationship Advice: Breakup के बाद अपनी Single Life पर करें Focus, ऐसे भूलें अपना Past

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Water Bottle Smell Problem: रोज धोने पर भी बोतल से आती है बदबू? छोड़ें ये आदत
रोज धोने पर भी बोतल से आती है बदबू? छोड़ें ये आदत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget