एक्सप्लोरर

Relationship Tips: अरेंज मैरिज में चाहिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर, तो इन बातों पर करें गौर

Arranged marriage tips: अरेंज मैरिज में लाइफ पार्टनर चुनना आसान काम नहीं है. इसमें दो परिवारों को मिलाने का काम कोई तीसरा व्यक्ति करता है. कुछ खास टिप्स से आप सही पार्टनर चुन सकते हैं.

Arranged marriages: भारत में अरेंज मैरिज का कल्चर (Arranged Marriage) बहुत पुराना है और आज भी लव मैरिज (Love Marriage) की तुलना में ज्यादातर लोग अरेंज मैरिज ही करना पसंद करते हैं. हालांकि अरेंज मैरिज में लाइफ पार्टनर चुनना आसान काम नहीं है. लव मैरिज में आप अपने पार्टनर को पहले से जानते हैं लेकिन अरेंज मैरिज में हर बार ऐसा नहीं होता है. अरेंज मैरिज में दो परिवारों को मिलाने की भूमिका ज्यादातर कोई तीसरा व्यक्ति करता है. हम आपको यहां कुछ खास टिप्स देने रहे हैं जिसकी मदद से आप अरेंज मैरिज में भी सही पार्टनर चुन सकते हैं.

पार्टनर तलाशने का सही माध्यम- अरेंज मैरिज में आप किस तरह से पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, इस पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है. पहले अरेंज में मैरिज माता-पिता के दोस्त या रिश्तेदारों की अहम भूमिका होती थी लेकिन अब समय के साथ जमाना बदल चुका है. डिजिटल क्रांति के इस दौर में अब आप एजुकेशन और करियर के हिसाब से अपना पार्टनर ढूंढ सकते हैं. इसके लिए आप मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स (Matrimonial Websites) की मदद ले सकते हैं. इसके लिए सिर्फ एक अच्‍छा प्रोफाइल बनाने की जरूरत है. इसके अलावा आप अपनी कुछ डिटेल्स के साथ अखबार में भी मैट्रिमोनियल ऐड (Matrimonial ad in newspaper) दे सकते हैं.

पहली मुलाकात में सवालों पर दें ध्यान- अरेंज मैरिज में पार्टनर से होने वाली पहली मुलाकात बहुत खास होती है. पहली मुलाकात से ही पता चल जाता है कि आपको उनसे शादी की बात आगे बढ़ानी है या नहीं. मुलाकात के समय अपनी हिचकिचाहट और झिझक पर कंट्रोल करना जरूरी है. मौका मिलने पर पार्टनर से खुलकर बात करें, हो सकता है कि वो भी बात शुरू करने को लेकर झिझक रहे हों. सबसे पहले उन्हें सहज महसूस कराएं और अच्‍छी तरह बात करें. इस दौरान निजी सवाल न पूछें. आप ज्‍यादा से ज्‍यादा उन्हें समझाने की कोशिश करें. आपको जो भी सवाल करने हैं उसे पहले से तैयार करके जाएं. इससे बातचीत का पूरा मौका मिल जाता है.

इस तरह करें बात की शुरुआत- आप भले ही एक-दूसरे को नहीं जानते हैं लेकिन मिलते समय उन्हें ये महसूस न होने दें. किसी दोस्त की तरह ही खुलकर मुलाकात करें. हिचकिचाहट खत्‍म करने और बात शुरू करने के लिए चाय-कॉफी ऑफर करें. ऑफर करने से पहले उनसे उनकी पसंद पूछें. इससे उन्हें सहज होने में मदद मिलेगी. इन तरीकों से खुलकर बात करने की स्थिति बनने लगती है. आप उनकी हॉबी, पसंद-नाापसंद, फ्यूचर प्लानिंग (future planning) से जुड़े सवाल कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान- अरेंज मैरिज में पहली मुलाकात में बहुत सारी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है वरना आपकी बात आगे बढ़ने से पहले ही टूट सकती है. मुलाकात के समय कभी भी न तो उनके ब्रेकअप या लव-अफेयर्स के बारे में न पूछें और न ही अपना बताएं. पहली ही मुलाकात में पार्टनर की सैलरी पूछना भी अच्छा नहीं होता है. इसके अलावा आप पसंद आए या नहीं इस तरह के सवाल भी न पूछें. किसी भी बात को लंबा न खींचे, बात करते वक्त अपने फोन को साइलेंट पर ही रखें.

Relationship Tips: क्या आप रिलेशनशिप में जानें की कर रहे हैं जल्दबाजी? ऐसे करें पहचान

Relationship Tips: पार्टनर को धोखा देने का है अफसोस? ऐसे करें रिश्ते की नई शुरुआत

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hair Fall Control: शैंपू से भी नहीं रुक रहा हेयर फॉल? ये 5 'सोया फूड्स' जड़ों से करेंगे मजबूत
शैंपू से भी नहीं रुक रहा हेयर फॉल? ये 5 'सोया फूड्स' जड़ों से करेंगे मजबूत
दो छिपकलियों की लड़ाई देखकर न करें नजरअंदाज, शकुन शास्त्र में बताया गया है अर्थ
घर की दीवार पर दो छिपकलियां लड़ती दिखें तो क्या होता है?
Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
Travel Weather Advisory: क्या बारिश और आंधी बिगाड़ देगी आपका ट्रिप? सफर पर निकलने से पहले पढ़ें IMD का अलर्ट
क्या बारिश और आंधी बिगाड़ देगी आपका ट्रिप? सफर पर निकलने से पहले पढ़ें IMD का अलर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget