एक्सप्लोरर

Beetroot: चुकंदर के ये 4 अनोखे टिप्स हैं बेहद कारगर, इस तरह सेवन से मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Beetroot: वेट लॉस (Weight Loss) से लेकर स्किन (Skin) पर निखार लाने और एनीमिया की समस्या में चुकंदर (Beetroot) का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. जानें इसके सेवन के कुछ खास तरीके.

Beetroot: वेट लॉस (Weight Loss) से लेकर स्किन (Skin) पर निखार लाने और एनीमिया की समस्या में चुकंदर (Beetroot) का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जिसका आपको फायदा मिलता है. एनीमिया की समस्या में चुकंदर के सेवन से खून की कमी दूर होती है.

इसके अलावा हृदय रोगों और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी चुकंदर का सेवन फायदेमंद माना जाता है. चुकंदर की तासीर ठंडी होती है इसलिए खासतौर से गर्मियों में इसे खाने की सलाह दी जाती है. यहां हम आपको कुछ खास तरीके बताएंगे जिससे आपको चुकंदर खाने का भरपूर फायदा मिलेगा.

ज्यादातर लोग चुकंदर का सेवन सलाद या जूस के रूप में करते हैं. वहीं इसके पेस्ट को आटे में मिलाकर इसकी रोटी भी बनाई जाती है या सब्जी के रूप में भी इसे खा सकते हैं.

खाली पेट पिएं जूस

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चुकंदर का सबसे ज्यादा फायदा लेना हो तो खाली पेट इसका जूस बनाकर पिएं. इसके लिए चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे ग्राइंडर जार में डालें. इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं जिससे ये अच्छी तरह से पीस जाए. अब इसे छानकर इसका जूस अलग कर लें. इसमें नींबू का रस और हल्का सा काला नमक डालकर पिएं. इससे कब्ज की समस्या दूर होगी. साथ ही एनीमिया में भी इसका सेवन फायदेमंद होगा. ये स्किन प्रॉब्लम्स को भी दूर करता है.

चुकंदर के पेस्ट से बनाएं रोटी

चुकंदर के इस्तेमाल का दूसरा तरीका है कि इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इसका पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को आटे में गूथ कर अच्छे से मिला लें और इसकी रोटी या पराठे बनाकर खाएं. चुकंदर के पेस्ट को आप चीले के
बैटर में भी मिला सकते हैं.

सलाद के रूप में

चुकंदर के सेवन का तीसरा हेल्दी तरीका है, सलाद के रूप में इसका सेवन. इसके लिए सबसे पहले चुकंदर को उबाल लें. अब इसके छिलके उतार कर इसे सलाद की तरह काट लें. इसे आप सीधे या चाहें तो सैंडविच में लगाकर भी खा सकते हैं.

इन तरीकों से करें पाउडर का इस्तेमाल

चुकंदर का पाउडर बनाकर इसे स्टोर करके भी रख सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले चुकंदर को कद्दूकस कर लें और फिर इसे कुछ देर तक हल्की धूप में रखें. जब ये सूख जाए तब पीसकर इसका पाउडर बना लें. इस पाउडर का इस्तेमाल आप खाने में कई तरीकों से कर सकते हैं. अगर आपके पास फ्रेश चुकंदर उपलब्ध न हो तो इसे पानी में मिलाकर पी सकते हैं. इसके अलावा फूड कलर के तौर पर भी केक या कई दूसरी चीजों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें.

Qutub Minar Row: 'कुतुब मीनार कोई पूजा स्थल नहीं, इसे मंदिर नहीं बता सकते' - 10 बड़ी बातों में जानिए कोर्ट में ASI ने क्या-क्या कहा

Kapil Sibal Resigns: सपा से राज्यसभा जाएंगे कपिल सिब्बल, कांग्रेस से इस्तीफा देने की बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
Baingan Bharta Recipe: इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget