एक्सप्लोरर

पुराना एक्सपायर हो चुका मेकअप लगाया तो पड़ेगा पछताना, चेहरे का हो जाएगा बुरा हाल

जाने-अनजाने में एक्सपायर हो चुके मेकअप प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से चेहरा भद्दा हो सकता है. इनके इस्तेमाल करते ही स्किन पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. उनकी रंगत बिगड़ सकती है.

Skin Care Mistake: खुद को खूबसूरत बनाने के लिए बहुत सी लड़कियां-महिलाएं मेकअप लगाती हैं. आजकल मार्केट में बड़े-बड़े ब्रॉन्ड्स के मेकअप प्रोडक्ट्स अवेलबल हैं. ऐसे में उन्हें खरीदकर ज्यादातर महिलाएं इस्तेमाल करती हैं. कई बार तो घर में मेकअप के कई प्रोडक्ट्स भी आ जाते हैं, जो रखे-रखे खराब होने लगते हैं. कुछ एक्‍सपायर भी हो जाते हैं. जिन्हें इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है. अगर आपने जाने-अनजाने में भी एक्सपायर्ड हो चुके मेकअप प्रोडक्ट्स को यूज करती हैं तो आपकी सूरत बिगड़ सकती है. स्किन पर इसके कई साइड इफेक्ट्स नजर आ सकते हैं.
 
स्किन पर एक्सपायर्ड मेकअप के साइड इफेक्ट्स
 
1. स्किन में जलन
पुराना या एक्सपायर होने के बाद मेकअप प्रोडक्ट्स की रासायनिक संरचना बदल जाती है. जिसे स्किन पर लगाने से जलन, रैशेज और ड्राइनेस की समस्या हो सकती है. इनमें बैक्टीरिया पैदा होने से कई और प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.
 
2. स्किन एलर्जी
एक्सपायर्ड मेकअप से स्किन पर एलर्जी भी हो सकती है. इनके इस्तेमाल से सूजन, खुजली और जलन जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती है. जिन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता है. इनसे कई नई प्रॉब्लम्स जन्म ले सकती है.
 
3. आंखों में इंफेक्‍शन का खतरा
अगर मस्‍कारा या आईलाइनर एक्सपायर हो चुका है और उसे लगा लेती हैं तो इससे आई इंफेक्शन, कंजंक्टिवाइटिस का खतरा हो सकता है. इसमें बैक्टीरिया पैदा होने से आंखों को कई और नुकसान हो सकते हैं. इसलिए एक्सपायर मस्‍कारा या आईलाइनर को यूज न करें.
 
4. खराब हो सकते हैं अंग
एक्सपायर्ड मेकअप को बार-बार इस्तेमाल करने से त्वचा से जुड़ी दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं. इनमें डर्मेटाइटिस और उम्र से पहले बुढ़ावे की समस्या हो सकती है. अगर स्किन सेंसेटिव है जो एक्जिमा भी हो सकती है. इसलिए इससे बचकर रहें.
 
इस तरह करें बचाव
1. मेकअप प्रोडक्‍ट्स खरीदने से पहले उसके लेबल को चेक करें. उस पर लिखे 'यूज बाई' को पढ़ना न भूलें.
2. गर्मी और नमी दोनों ही मेकअप के लिए ठीक नहीं हैं. अपने प्रोडक्‍ट्स को धूप से दूर रखें. इसे सूखी और ठंडी जगह रखना बेहतर होगा.
3. मेकअप ब्रश नियमित तौर पर धोते रहें.
4. अगर पता नहीं कि मेकअप प्रोडक्ट्स एक्‍सपायर हो चुका है या नहीं तो उसे सूंघकर भी पता कर सकती हैं. उसमें से बदबू आए तो समझ जाइए कि वो खराब हो चुकी है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
क्या मुल्तानी मिट्टी की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे लगाएं पता
क्या मुल्तानी मिट्टी की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे लगाएं पता
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Korean Skincare: क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget