एक्सप्लोरर

शरीर के बाल हटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट ले रही हैं आप? जान लीजिए इसके नुकसान

Laser Hair Treatment : बाल हटाने के लिए अगर आप लेजर ट्रीटमेंट का सहारा ले रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं। क्योंकि इससे आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं.

Laser Hair Treatment : आजकल लोग अपने चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर बाल को हटाने के लिए लेजर हेयर रिमूवल का सहारा ले रहे हैं. यह दिन-ब-दिन काफी ज्यादा लोकप्रिय होता जा रहा है, क्योंकि इससे बाल हटाना आसान होता है. वहीं, बिना दर्द के लंबे समय तक अनचाहे बालों से छुटकारा देता है. लेकिन इसके भी कुछ नुकसान भी हो सकते हैं जिन्हें जानना जरूरी है. आइए जानते हैं लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट के नुकसान क्या हैं?

स्किन पर जलन और सूजन

लेजर ट्रीटमेंट के तुरंत बाद स्किन पर हल्की जलन, सूजन या लालिमा हो सकती है. यह आमतौर पर कुछ घंटों में ठीक हो जाती है, लेकिन सेंसटिव स्किन वाले लोगों को यह ज्यादा परेशानी कर सकती है. इसलिए इस ट्रीटमेंट को लेने से पहले एक बार सतर्क हो जाएं. 

स्किन का बदल सकता है रंग 

बालों को हटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट लेने से स्किन का रंग हल्का या गहरा हो सकता है. मुख्य रूप से अगर आपकी स्किन टोन गहरी हो, तो इससे स्किन खराब हो सकता है. यह बदलाव कुछ सप्ताह से लेकर महीनों तक रह सकता है.

झाइयां और जलने का खतरा

अगर लेजर का सही तरह से इस्तेमाल नहीं किया गया और सही क्वालिटी की मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया गया, तो स्किन जल सकती है. साथ ही स्किन पर झाइयां होने का भी खतरा रहता है. 

स्किन पर पड़ने लग सकते हैं निशान

कुछ-कुछ मामलों में लेजर ट्रीटमेंट लेने से स्किन पर स्थायी रूप से निशान पड़ने लगते हैं, जो लंबे समय पर भी ठीक नहीं होते हैं. 

आंखों को भी होता है नुकसान

इस ट्रीटमेंट की वजह से आंखों को भी नुकसान पहुंच सकता है. दरअसल, लेजर ट्रीटमेंट लेते समय अगर आंखों को ठीक से कवर नहीं किया गया, तो लेजर की किरणें से आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है.

बालों को भी होता है नुकसान

इसके अलावा कभी-कभी बालों का विकास असामान्य हो सकता है, मतलब एक जगह से बाल हट सकते हैं लेकिन दूसरी जगह पर मोटे और गहरे बाल आने की संभावना होती है. ऐसे में अगर आप पहली बार लेजर ट्रीटमेंट ले रहे हैं, तो इसके साइड-इफेक्ट्स को अच्छी तरह से जरूर जान लें. 

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

 

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
Bengaluru Congestion Tax Rule: कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
Embed widget