एक्सप्लोरर

Summer Tips:गर्मी के दिनों में क्यों नहीं पहनने चाहिए शॉर्ट कपड़े? क्या ये पहुंचाते हैं स्किन को नुकसान

गर्मियां आते ही लोग शॉर्ट कपड़े पहनने लग जाते हैं. लेकिन शॉर्ट ड्रेस पहनने से कई नुकसान हो सकते हैं.

गर्मी आते ही लोग ढीले कपड़े पहनना शुरू कर देते हैं ऐसे में कुछ लोग शॉर्ट ड्रेस ज्यादा पहनना पसंद करते हैं. अधिकतर लोग शॉर्ट ड्रेस में कंफर्टेबल फील करते हैं और गर्मी के मौसम में यह उनकी पहली पसंद बन जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं शॉर्ट ड्रेस पहनने से गर्मी के दिनों में स्किन को भारी नुकसान हो सकता है. आईए जानते हैं शॉर्ट ड्रेस पहनने के नुकसान के बारे में.

शॉर्ट ड्रेस के नुकसान

गर्मी के दिनों में शॉर्ट ड्रेस पहनना हर किसी को पसंद होता है. लेकिन ऐसा करना कई समस्याओं का कारण बन सकता है. शॉर्ट कपड़े पहनने से त्वचा सूर्य की हानिकारक किरणों के संपर्क में आती है, जिससे सनबर्न, झुर्रियां होने की संभावना बढ़ जाती है. यही नहीं इससे त्वचा का कैंसर भी हो सकता है.  

हो सकती है यह बीमारी

इसके अलावा तेज धूप में रहने से स्किन काली पड़ने लगती है. कुछ लोगों को धूप की वजह से एलर्जी भी हो सकती है. शॉर्ट कपड़े पहनने से त्वचा पर लाल दाने, खुजली और जलन जैसी समस्या भी हो सकती है. शॉर्ट कपड़े पहनने पर मच्छर और बारीक कीड़े आसानी से काट सकते हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बड़ी बीमारी होने की संभावना रहती है.

ऐसे करें बचाव

आप घर के अंदर शॉर्ट कपड़े पहन सकते हैं. लेकिन अगर आप शॉर्ट कपड़े पहन कर बाहर जाते हैं, तो आपको अपनी स्किन को ध्यान में रखते हुए बाहर जाना चाहिए. इसके लिए आप सनस्क्रीन, टोपी, चश्मा, ट्रांसपेरेंट पेंट जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ज्यादा देर तक शॉर्ट कपड़े पहन कर धूप में रहने से लू लगने की भी संभावना बढ़ जाती है साथ ही चक्कर आने लगते हैं और घबराहट होने लगती है.
 
इन सब से बचने के लिए आपको धूप में निकलने से पहले फुल स्लीव्स के कपड़े पहन कर जाना चाहिए साथ ही आप स्कार्फ से अपने आप को पूरी तरह ढक सकते हैं. शॉर्ट ड्रेस पहनने पर अगर कोई दिक्कत होती है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
 

यह भी पढ़ें : Summer Tips: गर्मी में बॉडी पर लोशन लगाना सही? जानें इसे शरीर पर लगाने से क्या होता है नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका
चेहरे पर कैसे लगाएं ब्लीच? 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते सही तरीका
चेहरे पर कैसे लगाएं ब्लीच? 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते सही तरीका
कैसे करें केमिकल युक्त मुल्तानी मिट्टी की पहचान? ये हैं आसान हैक्स
कैसे करें केमिकल युक्त मुल्तानी मिट्टी की पहचान? ये हैं आसान हैक्स

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget