एक्सप्लोरर

कम उम्र में ही दिखने लगी हैं झुर्रियां तो तुरंत करें ये काम, स्किन रहेगी टाइट

जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, यूवी रेज, टेंशन, नींद की कमी और खराब डाइट की वजह से स्किन की कोलेजन और इलास्टिन स्ट्रक्चर को नुकसान होता है. इसकी वजह से स्किन अपनी लोच खो देती है.

भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल, टेंशन, पॉल्यूशन और गलत खानपान के कारण कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं. 25 से 30 साल उम्र के लोग भी इस समस्या से जूझते नजर आ रहे हैं. आइए बताते हैं कि कम उम्र में झुर्रियों की समस्या से कैसे निपटा जा सकता है और स्किन को जवां और टाइट रखने के तरीके क्या हैं?

किस वजह से कम उम्र में आ जाती हैं झुर्रियां?

कम उम्र में झुर्रियां होने के कई कारण हैं. इनमें एनवायरनमेंटल, फिजिकल और मेंटल कारण भी शामिल हैं. जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी में पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक, यूवी रेज, टेंशन, नींद की कमी और खराब डाइट की वजह से स्किन की कोलेजन और इलास्टिन स्ट्रक्चर को नुकसान होता है. इसकी वजह से स्किन अपनी लोच खो देती है और झुर्रियां दिखने लगती हैं. 

ये हैं झुर्रियां आने के बड़े कारण

  • यूवी रेज और पॉल्यूशन: सूरज की हानिकारक यूवी रेज और एयर पॉल्यूशन से स्किन की सेल्स को नुकसान होता है. यह कोलेजन और इलास्टिन के टूटने का कारण बनता है, जो स्किन की मजबूती के लिए जरूरी है.
  • तनाव और नींद की कमी: मानसिक तनाव और अनियमित नींद के कारण हार्मोनल डिसबैलेंस होता है, जो त्वचा की मरम्मत प्रक्रिया में रुकावट डालता है. 
  • गलत खानपान: पोषक तत्वों की कमी, विशेष रूप से विटामिन सी, ई और प्रोटीन की कमी से स्किन कमजोर हो जाती है. 
  • धूम्रपान और शराब: ये आदतें स्किन में ब्लड फ्लो को कम करती हैं और ऑक्सीजन की आपूर्ति को प्रभावित करती हैं.
  • स्क्रीन टाइम: लंबे समय तक फोन और कंप्यूटर स्क्रीन के सामने रहने से ब्लू लाइट स्किन को नुकसान पहुंचाती है, जिससे झुर्रियां जल्दी दिखने लगती हैं.

इस तरह टाइट रख सकते हैं स्किन

कई रिसर्च में पता लगा है कि एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर डाइट स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती है. विटामिन सी कोलेजन प्रॉडक्शन को बढ़ाता है, जो स्किन की लोच बनाए रखता है. इसके लिए सेब, कीवी, अमरूद, पपीता, संतरा, ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का सेवन करना चाहिए. इसके अलावा पालक, ब्रोकली, लाल गोभी, चुकंदर और बीन्स आदि सब्जियां भी काफी फायदेमंद होती हैं. साथ ही, दही, पनीर, अंडे, मछली और बादाम आदि चीजों से भी स्किन की सेहत बेहतर होती है. वहीं, टमाटर, पालक और पुदीना आदि का जूस स्किन को डिटॉक्स करता है और नैचुरल ग्लो देता है. इसके अलावा पर्याप्त पानी पीना भी स्किन को हाइड्रेट रखने का सबसे आसान तरीका है.

सनस्क्रीन भी करती है मदद

यूवी रेज से स्किन को बचाने के लिए रोजाना SPF 30 या उससे अधिक वाली ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे न सिर्फ झुर्रियां रुकती हैं, बल्कि सन टैन, पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स भी कम होते हैं.

ये भी पढ़ें: आम का स्वाद भी कर सकता है आपको बीमार, इस खतरनाक केमिकल से जा सकती है जान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget