एक्सप्लोरर

Dark Circles: आंखों पर खीरा क्यों लगाया जाता है, क्या इससे डार्क सर्कल पर सच में प्रभाव पड़ता है

खीरा एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हाइड्रेटशन का सबसे अच्छा सोर्स होता है. इसमें थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6, कैल्शियम के गुण भी पाए जाते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए फायेदमंद होते हैं.

Cucumber for Eyes : फेशियल के दौरान अक्सर आपने देखा होगा कि आंखों (Eyes) पर खीरा रख दिया जाता है. टीवी में भी आपने ऐसा देखा होगा. घर पर भी फेस पैक लगाने के बाद कई लोग आंखों पर खीरा (Cucumber) रखते हैं. खीरा एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हाइड्रेटशन का सबसे अच्छा सोर्स होता है. इसमें थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6, कैल्शियम और मैग्नीशियम के गुण भी पाए जाते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए फायेदमंद होते हैं. 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे आंखों को आराम तो मिलता ही है. आंखों की सूजन, जलन भी कम होती है. इतना ही नहीं इससे डार्क सर्कल भी दूर हो सकता है. जानिए आंखों पर खीरा रखने से क्या-क्या फायदे होते हैं.

क्या आंखों पर खीरा रखने से सचमुच डार्क सर्कल खत्म होता है

एक्सपर्ट्स का कहना है कि खीरे में एंटी-ऑक्सीडेंट और सिलिका कूट-कूटकर भरा हुआ है. ये स्किन पर निखार लाते है. इससे आंखों की कनेक्टिव टिशूज को आराम मिलता है और आसपास की त्वचा में नमी और हाइड्रेशन बढ़ती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ती है और कोलेजन बूस्ट होता है. इससे डार्क सर्कल्स कम होने लगते हैं. इसके अलावा अगर खीरे के टुकड़े को पीसकर उसमें शहद मिलाकर आंखों के काले घेरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद पानी से धो लें तो धीरे-धीरे डार्क सर्कल गायब हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Nipah Virus: केरल में निपाह संक्रमित की मौत क्या खतरे की घंटी? जानें क्या है ये वायरस, कितना खतरनाक

खीरे को आंखों पर रखने के अन्य फायदे

1. आंखों की सूजन होगी कम

गर्मी में धूप और धूल से आंखों में सूजन आ जाती है. ऐसे में खीरे को काटकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें और फिर आंखों पर लगाकर लेट जाएं. खीरे का एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व आंखों की सूजन से तुरंत राहत दिला सकती है.

2. ड्राइनेस दूर होगी

खीरे में फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं, जो आंखों की स्किन के आस-पास ड्राइनेस को खत्म कर सकती है. फेस मास्क के साथ आंखों पर खीरे की स्लाइस अगर रखते हैं तो स्किन मॉइश्चर होती है.

ये भी पढ़ें: WHO की चेतावनी का भी नहीं पड़ा कोई असर, लगातार 'सफेद जहर' खा रहे भारत के लोग

3. झुर्रियां होंगी गायब

बढ़ती उम्र के असर अगर आंखों पर पड़ने लगे और उसके आस-पास झुर्रियां और फाइन लाइन्स पड़ने लगे तो एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर खीरा बेहद फायदेमंद हो सकता है. खीरे को पीस कर इसमें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल मिलाकर झुर्रियों पर लगाए, कुछ देर बाद पानी से धुल लें. इसका असर कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा.

4. जलन से राहत

आंखों में जलन या खुजली से आराम दिलाने में खीरा फायदेमंद हो सकता है. ग्रीन टी में खीरे की कुछ स्लाइस को डालकर फ्रिज में ठंडा करें और फिर आंखों पर रखें. बचे स्लाइस से फेस मसाज करें. इससे आंखों और चेहरे दोनों को आराम मिलेगा और वे खिले-खिले नजर आएंगे.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: ALERT! किचन में रखा बर्तन साफ करने वाला स्क्रब कर सकता है किडनी खराब, जानें हो सकता है कितना खतरनाक

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget