एक्सप्लोरर

पतले बालों से छुटकारा दिलाएगा नारियल तेल, बस मिलाकर लगा लें ये हरा पत्ता

Thin Hair Remedy Natural : पतले बालों की परेशानी को दूर करने में नारियल तेल काफी असरदार हो सकता है. आइए जानते हैं इसके फायदों को बढ़ाने के लिए कौन सा पत्ता मिलाएं?

Thin Hair Remedy Natural : आजकल बाल झड़ने और पतले होने की समस्या आम हो गई है. इसका मुख्य कारण तनाव, गलत खानपान, प्रदूषण और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना है. अगर आपके बाल काफी झड़ रहे हैं, तो घरेलू उपाय सबसे सुरक्षित और प्रभावी साबित हो सकते हैं. पतले बालों की परेशानी को दूर करने के लिए नारियल तेल और करी पत्ते का कॉम्बिनेशन आपके लिए बेस्ट हो सकता है. आइए जानते हैं कैसे?

नारियल तेल बालों के लिए है खास

नारियल तेल बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देता है. इसमें मौजूद फैटी एसिड और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प की सफाई करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं. इससे बालों की ग्रोथ में सुधार होता है और टूटने वाले, कमजोर बाल मजबूत होते हैं.

करी पत्ता है बालों के लिए बेस्ट

करी पत्ता में विटामिन ए, बी, सी, और ई के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम और अमीनो एसिड पाए जाते हैं. ये बालों के रोमछिद्रों को एक्टिव करते हैं और नए बाल उगने में मदद करते हैं. इसके अलावा यह समय से पहले सफेद होने वाले बालों की समस्या को भी रोकता है.

कैसे बनाएं पतले बालों के लिए असरदार तेल?

आवश्यक सामग्री

  • नारियल तेल – 3 से 4 टेबलस्पून
  • ताजे करी पत्ते – 10 से 12

बनाने की विधि

एक पैन में नारियल तेल डालकर गर्म करें. इसमें करी पत्ते डालें और तब तक पकाएं जब तक पत्ते काले न हो जाएं. अब गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें. तैयार तेल को छानकर किसी कांच की बोतल में भर लें.

उपयोग कैसे करें?

सप्ताह में 2 से 3 बार इस तेल को स्कैल्प और बालों पर लगाएं और अच्छी तरह से  मालिश करें. इस तेल को बालों में कम से कम 1 घंटे तक लगा रहने दें या रातभर छोड़ दें. फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें. 

बालों के लिए करी पत्ता और नारियल तेल के फायदे

  • यह बालों की जड़ें मजबूत करता है. 
  • इससे आपके बालों का घनत्व बेहतर हो सकता है. 
  • यह हेयर फॉल को कम करने में प्रभावी हो सकता है. 
  • साथ ही बालों को चमकदार और हेल्दी बनाए रखता है. 

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

58 की उम्र में भी बला की खूबसूरत लगती हैं माधुरी दीक्षित, इन आदतों को अपनाकर आप भी करेंगी ग्लो
58 की उम्र में भी बला की खूबसूरत लगती हैं माधुरी दीक्षित, इन आदतों को अपनाकर आप भी करेंगी ग्लो
Eid Skincare Tips: ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल
ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल
Sara Tendulkar Skincare Routine: कैसे हर वक्त ग्लो करता है सारा तेंदुलकर का फेस? जान लें उनका हर ब्यूटी सीक्रेट
कैसे हर वक्त ग्लो करता है सारा तेंदुलकर का फेस? जान लें उनका हर ब्यूटी सीक्रेट
Holi 2026 Beauty Guide: होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स

वीडियोज

ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?
CM ममता के खिलाफ चुनावी चार्जशीट जारी करेगी BJP?
युद्ध के चक्रव्यूह में बुरी तरह फंसे Donald Trump?
ईरान को घेरने अमेरिका का नया प्लान! मिडिल ईस्ट में बढ़ेगी सेना

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget