एक्सप्लोरर

Baking Soda: सिर्फ बैटर फुलाना ही नहीं है बेकिंग सोडा का काम, ये 5 फायदे जान रह जाएंगे हैरान

Baking Soda Benefits: क्या आपको मालूम है कि बेकिंग सोडा के कितने तरह के फायदे होते हैं. आइए आपको आज इसके कई सारे फायदों के बारे में बताते हैं.

Baking Soda: बेकिंग सोडा का इस्तेमाल घर में आमतौर पर खाना बनाने की चीजों में होता है. लेकिन क्या आपको मालूम है, इसके कई और भी फायदे हैं. जैसे इसका इस्तेमाल चेहरे को सुंदर बनाने और दांतों को चमकाने के लिए भी किया जा सकता है. बेकिंग सोडा को आमतौर पर सोडियम बाइकार्बोनेट के रूप में भी जाना जाता है. ये दिखने में सफेद पाउडर की तरह होता है.

बेकिंग सोडा को बेकिंग में लीवनिंग एजेंट के रूप में प्रयोग किया जाता है. इसमें सिरका, नींबू का रस या छाछ जैसे एसिडिक चीजों को मिलाया जाता है, तो ये कार्बन डाइऑक्साइड गैस छोड़ता है, जिससे आटा या बैटर फूल जाता है. बेकिंग में इसके इस्तेमाल के अलावा, बेकिंग सोडा के कई अन्य घरेलू उपयोग भी हैं. यह एक प्राकृतिक सफाई एजेंट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. 

हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि बेकिंग सोडा का इस्तेमाल सावधानी और संयम से किया जाना चाहिए, क्योंकि अत्यधिक इस्तेमाल से इलेक्ट्रोलाइट इंबेलेंस और त्वचा पर जलन जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. एल्यूमीनियम और संगमरमर जैसी कुछ चीजों पर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने से बचना भी जरूरी होता है, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है. 

क्या है बेकिंग सोडा के ब्यूटी बेनिफिट्स? 

एक्सफोलिएशन: बेकिंग सोडा के जरिए एक्सोफोलिएशन प्रोसेस को आसानी से अंजाम दिया जा सकता है. आसान भाषा में कहें तो इसके जरिए डेड स्किन सेल्स को हटाने और स्किन को निखारने का काम किया जा सकता है. 

ब्लैकहेड्स हटाना: बेकिंग सोडा की दानेदार बनावट पोर्स को खोलने और स्किन से ब्लैकहेड्स हटाने में मदद कर सकती है.

दांत सफेद करना: बेकिंग सोडा कॉफी, चाय और अन्य पदार्थों की वजह से दांतों पर लगने वाले पीलेपन को खत्म कर सकता है. 

डिओडोरेंट: बेकिंग सोडा में मौजूद एल्कलाइन शरीर से आने वाली बदबू को बेअसर करने में मदद कर सकते हैं, जिससे यह नेचुरल डिओडोरेंट का काम करता है.

फुट सोक: बेकिंग सोडा को फुट सोक में मिलाने से पैरों को आराम देने और मुलायम बनाने में मदद मिल सकती है. साथ ही पैरों से आने वाली बदबू को खत्म किया जा सकता है.

यहां इस बात का ख्याल रखना जरूरी है कि बेकिंग सोडा कई फायदे तो देता है, लेकिन इसे बेहद ही ध्यान से इस्तेमाल करना चाहिए. अगर ज्यादा इस्तेमाल किया तो इसका नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Dahi Chini: रोजाना खाते हैं 'दही-चीनी'? तुरंत बदल लें अपनी ये आदत, वरना इन 4 'खतरनाक' बीमारियों से हो जाएगी दोस्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Tank Leakage: छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
Floor Cleaning Tips: जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget