एक्सप्लोरर
... तो आप भी ऐसे अपने टूर को बना सकते हैं स्मार्ट और मजेदार!
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 14 Oct 2016 10:45 AM (IST)
1/7

सावधानी - जहां भी आप जा रहे हों वहां की अधिक से अधिक जानकारी अपने पास रखने की कोशिश करें ताकि आप किसी भी प्रकार की ठगी से बचे रहें. लड़कियों के लिए यह आवश्यक है कि वो सुरक्षा के लिए जागरूक तो रहे ही साथ ही वो अपने साथ पैपर स्प्रे भी कैरी कर सकती हैं.
2/7

स्मार्ट पैकिंग - अपनी पैकिंग करते समय इस बात का ध्यान राखें कि कभी भी अपने साथ ऐसे कपड़े न ले कर जाएं जो बहुत ही हलके रंग के हो और आसानी से गंदे हो जाएं, इससे आप बार-बार कपड़े धोने की समस्या से बच पाएंगे. इसके अलावा अपने साथ कुछ ऐसे कपड़े भी रख लें जिसे आप मिक्स एंड मैच कर के पहन पाएं. इससे आप बिना किसी मेहनत के स्टाइलिश लग पाएंगे और आपको ज्यादा कपड़े कैरी करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. फुटवेयर्स का चुनाव भी इस प्रकार करें जिसे आप हर ड्रेस के साथ पहन पाएं और जो आरामदायक भी हों.
3/7

छोटा लगेज - हम जहां भी जाते हैं वहां शॉपिंग जरूर करते हैं और अपनी यादगार के तौर पर कुछ न कुछ जरूर ले के आते हैं इसलिए अच्छा होगा कि आप अपने घर से कम सामान ले कर निकलें जिससे अगर आप शॉपिंग थोड़ी ज्यादा भी कर लें तो आपको अपने सामान को लेकर किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
4/7

दवाइयां - कई बार ऐसा होता है कि दूसरी जगह जाने से थकान, मौसम या फिर खान-पान में बदलाव होने से बदहजमी, लूजमोशन, सर्दी - बुखार जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में अच्छा होगा कि आप डॉक्टर की सलाह ले कर कुछ दवाइयां अपने पास सावधानी के तौर पर पहले ही रख लें.
5/7

होटल पहले से बुक करें - कई बार ऐसा होता है कि हम नई जगह जाते हैं और हमें होटल मिलने में परेशानी होती है इससे बचने के लिए होटल की प्री बुकिंग करा लें. आप अगर चाहें तो किसी अच्छे टूर पैकेज का लाभ भी उठा सकते हैं. इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि आप जिस भी होटल में ठहर रहे हैं उसकी जानकारी अपने अपने करीबी लोगों को जरूर दें. यह सुरक्षा की दृष्टि से बहुत जरूरी है.
6/7

पैसे- ट्रैवल के टाइम इस बात का ख्याल रखें कि कभी भी बहुत ज्यादा कैश या फिर कीमती सामान लेकर न जाएं और आप अपने कार्डस ( डेविड, क्रेडिट) भी संभाल कर रखें. इसके अलावा इस बात का भी पूरा ध्यान रखें कि अपने साथ किसी भी तरह की कोई ज्वैभलरी या कीमती सामान न रखें.
7/7

नई जगहों पर ट्रैवल आपको न केवल ताजगी से भर देता है बल्कि नई जगहों पर जाकर आपको बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है. लेकिन इन सब के साथ ही यह भी बहुत जरूरी है कि आपका ट्रैवल स्मार्ट हो जो बजट पर भारी ना पड़े और सेफ भी हो. तो चलिए जानते हैं हाइवा हेवन रिजॉर्ट की एमडी प्रीति सोगानी के टिप्स जो आपके ट्रैवल को बना सकते हैं और भी ज्यादा मजेदार.
Published at : 14 Oct 2016 10:45 AM (IST)
Tags :
Travel TipsSponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
लाइफस्टाइल
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
लाइफस्टाइल
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
लाइफस्टाइल
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
लाइफस्टाइल
फेशियल स्कैन ऐप बढ़ा रहे महिलाओं का डिप्रेशन, जानें क्या है कमियां?


















