एक्सप्लोरर

Motor vehicle rules: सरकार ने मोटर वाहन नियमों में किया बदलाव, रजिस्ट्रेशन के बाद भी कर सकते हैं ये काम

सड़क परिवहन मंत्रालय ने मोटर वाहन नियमों में बदलाव किया है. अब वाहन मालिक वाहन के रजिस्ट्रेशन के दौरान अपने उत्तराधिकारी का चयन कर सकते हैं. ऐसे में अब वाहन मालिक की मौत के बाद वाहन का उत्तराधिकारी बनने में आसानी होगी. बता दें कि रजिस्ट्रेशन के बाद भी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर इसे अपडेट किया जा सकता है.

सड़क परिवहन मंत्रालय ने मोटर वाहन नियमों में बदलाव किया है. इसके तहत अब वाहन मालिक रजिस्ट्रेशन के दौरान अपने उत्तराधिकारी को नामित कर सकते हैं. इसे रजिस्ट्रेशन के बाद भी अपडेट करवा सकते हैं. इस नियम के लागू होने से मूल वाहन मालिक की मौत के बाद वाहन अपने नाम करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. सड़क परिवहन मंत्रालय ने नामांकन के लिए यह विकल्प दिया है, जिससे परेशानी का सामना ना करना पड़े. अब वाहन मालिक रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करते समय नामांकित व्यक्ति का नाम रख सकता है और इसे ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से बाद में भी जोड़ सकता है.

वर्तमान में वाहन मालिक की मौत के बाद रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर करने का प्रोसेस बहुत कठिन है. नियम के मुताबिक, वाहन मालिक की मौत के बाद कानूनी उत्तराधिकारी होने के लिए आइडेंटिटी कार्ड देना होगा. इसके बाद रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाकर अप्लाई करना होगा. नामांकित व्यक्ति को जरूरी डाक्यूमेंट्स जैसे मृत्यु प्रमाण पत्र, पंजीकरण प्रमाण पत्र और उसके प्रमाण को 30 दिनों के भीतर पंजीकरण प्राधिकारी के पास जमा करना होगा. 

ताकि वाहन मालिकों को मिले सहूलियत

इस नियम के लागू होने से ना सिर्फ वाहन मालिकों को सहूलियत होगी बल्कि वाहन मालिकों की मौत के बाद वाहन का उत्तराधिकारी बनाने में भी आसानी होगी. मंत्रालय ने इसके सन्दर्भ में एक सर्कुलर भी जारी किया है. बता दें कि हाल ही में सड़क परिवहन मंत्रालय ने मोटर वाहन नियमों में कई बदलाव किए हैं, ताकि वाहन चालकों को सहूलियत मिल सके. इसके अलावा, मंत्रालय ने सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर भी कई बदलाव किए हैं, जिससे सड़क हादसों को नियंत्रित किया जा सके.

ये भी पढ़ें :-

एक साल में रिन्यू नहीं करवाया तो दोबारा बनवाना पड़ेगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानें ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई

गलती से दूसरे के अकाउंट में ट्रांसफर हुआ पैसा ऐसे मिल सकता है वापस, जानिए क्या है प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget