एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: शिवसेना के विधायक होटल में जमे, सरकार नहीं बनी तो लग जाएगा राष्ट्रपति शासन

महाराष्ट्र में किसी पार्टी के पास बहुमत का आंकड़ा मौजूद नहीं है. हालांकि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है और उसके पास 105 विधायक हैं. सरकार बनाने के लिए 146 विधायकों के समर्थन की जरुरत है.

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए आज आखिरी दिन है. अगर आज सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी की ओर से पहल नहीं हुई तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाएगा. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर यानी कल खत्म होने जा रहा है. शिवसेना ने अभी भी अपने सभी विधायकों को रंगशारदा होटल में रखा है. राज्य में अब लगभग सभी मुख्य दलों ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर ली है, लेकिन अभी तक किसी भी दल ने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है.

किसी पार्टी के पास बहुमत का आंकड़ा मौजूद नहीं 

गौरतलब है कि राज्यपाल ने इस स्थिति पर महाराष्ट्र के एडवोकेट जनरल आशुतोष कुंभकोणी से बात की और राज्य की स्थिति पर सलाह ली. अभी तक किसी दल ने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है, इसके पीछे की वजह है बहुमत का आंकड़ा. किसी पार्टी के पास बहुमत का आंकड़ा मौजूद नहीं है. हालांकि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है और उसके पास 105 विधायक हैं. सरकार बनाने के लिए 146 विधायकों के समर्थन की जरुरत है.

सीएम पद की मांग पर कायम है शिवसेना

उधर बीजेपी के साथ खींचतान के चरम पर पहुंचने के बाद भी शिवसेना ने सीएम पद पर अड़े रहने की बात कही है. पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना अब भी सीएम पद की मांग पर कायम है. गवर्नर से मिलने के बाद बीजेपी नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस के जवाब में राउत ने कहा कि बीजेपी यदि सरकार नहीं बना रही है तो साफ है कि उसके पास बहुमत नहीं है. वे राष्ट्रपति शासन लगाने की मंशा रखते हैं.

हमें बीजेपी की ओर से तोड़े जाने का डर नहीं- शिवसेना

संजय राउत ने यह भी कहा कि अगर वे सरकार नहीं बना पा रहे हैं तो फिर बताएं कि हमारे पास बहुमत नहीं है. यदि वे राज्यपाल से मिलकर आए हैं तो उन्हें 146 विधायकों की सूची उन्हें सौंपनी चाहिए थी. शिवसेना ने अभी सभी विधायकों को रंगशारदा होटल में रखा है. विधायकों को होटल में रखने को लेकर उन्होंने कहा कि हमें बीजेपी की ओर से तोड़े जाने का डर नहीं है. नए विधायकों को आवास मुहैया नहीं हुए हैं. इसलिए उन्हें रखने की व्यवस्था पार्टी ने की है.

यह भी पढ़ें-

अयोध्या मामले पर SC के फैसले से पहले मोहन भागवत बोले- 'प्रेम RSS की विचारधारा का अभिन्न हिस्सा'

दिल्ली में प्रदूषण के 25 फीसदी कम होने का केजरीवाल सरकार का दावा गलत- ग्रीनपीस

पाकिस्तानी पैंतरे के बाद भारत ने किया साफ, करतारपुर गलियारे के लिए बनी रहेगी पासपोर्ट की अनिवार्यता

Ind Vs Ban: रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी, टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दूसरे टी-20 में दी शिकस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hydrogen Fuel Train: PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी! जानिए इसकी खासियतें
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी! जानिए इसकी खासियतें
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सहारनपुर से कोलकाता एयरपोर्ट तक... मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget