एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़India NewsIn Pics: तेल की कीमतों में आज बदलाव नहीं, जानें- आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
In Pics: तेल की कीमतों में आज बदलाव नहीं, जानें- आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
Written By : एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | Updated at : 03 Oct 2018 11:22 AM (IST)
1/7

बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां कल की तरह पेट्रोल कीमत 83.85 रुपये है. वहीं डीजल 75.26 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है.
2/7

पिछले दिनों तेल की कीमतों में लगातार हुए इजाफे के बाद आज बुधवार 3 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. देश की आर्थिक राजधानी कही जानेवाली मुंबई में पेट्रोल की कीमत पहले ही 90 पार कर चुकी है और डीजल 80 को छूने ही वाला है. बता दें कि यहां 91.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.72 रुपये प्रति लीटर की दर पर बाजार में उपलब्ध है.
3/7

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी आज तेल की कीमत कल के मुकाबले स्थिर बनी हुई है. यहां पेट्रोल 89.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.93 रुपये प्रति लीटर है.
4/7

बात की जाए साऊथ की तो चैन्नई में पेट्रोल कीमत 87.18 रुपये है. वहीं डीजल की कीमत 79.57 रुपये प्रति लीटर चल रहा है.
5/7

इसके साथ ही भोपाल में पेट्रोल 89.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.29 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. प्रदेश में दो महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होने हैं. बावजूद इसके यहां भी तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं.
6/7

यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत कल की तुलना में सामान्य है. यहां पेट्रोल 83.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.38 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है.
7/7

बात करें बिहार की राजधानी पटना की तो यहां पेट्रोल 89.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.93 रुपये प्रति लीटर है. जिस तरह पिछले दिनों तेल की कीमतों में इजाफा देखा गया है अगर यह जारी रहा तो मुमकिन है कि बिहार में पेट्रोल की कीमत जल्द 90 के पार हो जएगी.
Published at : 03 Oct 2018 11:01 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
बिहार
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
क्रिकेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
बॉलीवुड
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन





















