एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़India NewsIN PICS: प्रयागराज में क्रिकेट के मैदान पर हुई ट्रैक पूजा, दीपों से जगमगा उठा सारा स्टेडियम
IN PICS: प्रयागराज में क्रिकेट के मैदान पर हुई ट्रैक पूजा, दीपों से जगमगा उठा सारा स्टेडियम
Written By : एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | Updated at : 06 Nov 2018 09:25 PM (IST)
1/10

दीपावली की पूर्व संध्या पर संगम नगरी प्रयागराज में एक साथ इक्कीस हज़ार मोमबत्तियां और दीये जलाकर स्टेडियम में ट्रैक पूजा की गई. एक साथ हज़ारों मोमबत्तियों और दीपों की रोशनी से मदन मोहन मालवीय स्टेडियम जगमगा उठा और ऐसा लगा मानों हज़ारों सितारे आसमान से ज़मीं पर उतर आये हों.
2/10

दीपावली पर प्रयागराज में यह ऐसा अनूठा आयोजन होता है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में पहुंचते हैं.
3/10

ट्रैक पूजन के इस आयोजन की शुरुआत में वेद मंत्र पढ़े गए और लक्ष्मी- गणेश के साथ ही आरोग्य के देवता पवनपुत्र हनुमान की भी पूजा-अर्चना की गई.
4/10

इसके जरिये लोगों को दीपावली पर प्रदूषण न फैलाने और अपने शहर और समाज को साफ़ सुथरा बनाए रखने का संदेश दिया गया.
5/10

इस बार के आयोजन की थीम स्वच्छ प्रयाग व स्वस्थ प्रयाग था.
6/10

इस बार के ट्रैक पूजन के आयोजन को पीएम मोदी के स्वच्छता संदेश से जोड़कर लोगों के सामने रखा गया.
7/10

जिसने भी इस नज़ारे को देखा बस देखता ही रह गया. इस मौके पर भव्य आतिशबाजी भी की गई. आतिशबाजी की वजह से आसमान सतरंगी रोशनी से नहा उठा.
8/10

दीपों के इस अनूठे नज़ारे को देखने के लिए हज़ारों की तादाद में लोग स्टेडियम में इकट्ठा हुए.
9/10

खिलाड़ियों ने एक साथ इक्कीस हज़ार दीप जलाकर आने वाले साल में अपना खेल बेहतर होने और ज्यादा से ज्यादा कामयाबी मिलने की कामना की.
10/10

खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने इस मौके पर स्टेडियम में दीपों और मोमबत्तियों की रोशनी से हर एक खेल की आकृति बनाकर उन्हें अनूठे अंदाज़ में दर्शाने की कोशिश की.
Published at : 06 Nov 2018 09:25 PM (IST)
Tags :
DiwaliSponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
दिल्ली NCR
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
इंडिया
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
क्रिकेट
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार





















