एक्सप्लोरर

इस छोटे से काम को बनाएं अपनी आदत, बचे रहेंगे फूड पॉयजनिंग से!

अगर फलों और सब्जियों को अच्छी तरह धोया जाए और पूरी तरह पकाया जाए तो फूड पॉयजनिंग करने वाले ज्यादातर बैक्टीरिया से बचा जा सकता है. यह जानकारी एचसीएफआई के अध्यक्ष और आईएमए के मानद महासचिव डॉ. के.के. अग्रवाल ने दी. डॉ. अग्रवाल ने कहा, "खाने से होने वाली बीमारियां या फूड पॉयजनिंग ऐसा खाना खाने से होती हैं, जिसमें बैक्टीरिया या उनके जहरीले तत्व मौजूद होते हैं. वायरस और परजीवी भी इसका कारण बन सकते हैं. कच्चे मांस, पॉल्ट्री उत्पाद और अंडे माइक्रोब्स से होने वाली बीमारियां ला सकते हैं. लेकिन इन दिनों खाने की चीजों से होने वाली ज्यादातर बीमारियां ताजा फलों और सब्जियों से होती हैं." अग्रवाल के अनुसार, फूड पॉयजनिंग से पेट दर्द, जी मिचलाना, सिर दर्द, चक्कर, उल्टी, डायरिया और डीहाईड्रेशन आदि हो सकता है. इसके लक्षण दूषित खाना खाने के कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक नजर आ सकते हैं. उन्होंने कहा, "उदाहरण के लिए सल्मोनेला बैक्टीरिया से 12 घंटे से लेकर तीन दिनों तक बीमारी हो सकती है, जो चार से सात दिनों तक रह सकती है. फूड पॉयजनिंग का सबसे आम इलाज ज्यादा से ज्यादा तरल आहार लेना है. कुछ ही दिनों में बीमारी कम होने लगती है." घर में फूड पॉयजनिंग से इस तरह बचें - - फल, बर्तन और हाथ अच्छी तरह धोएं - कच्चे खाने को खाने के लिए तैयार खाने से अलग रखें - खाना सुरक्षित तापमान पर ही पकाएं - खराब होने वाले खाद्य पदार्थो को खरीदने और बनाने के दो घंटे के अंदर फ्रीज में रखें. - खाने को सुरक्षित तरीके से डिफ्रोस्ट करें - अगर खाने के खराब होने की शंका हो तो उसे फेंक दें - सड़कों पर मिलने वाले खुले में रखे कटे हुए फल और सबिज्यां ना खाएं - बिना उबाले पानी न पीएं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'

सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'

अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'

प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका

अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश

गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?

Embed widget