एक्सप्लोरर

इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान, यहां 50 लाख से ज्यादा मुसलमान दफ्न हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कब्रिस्तान का इस्तेमाल 14वीं सदी से होता आ रहा है. समय के साथ, यह कब्रिस्तान बढ़ता गया और आज दुनिया का सबसे विशाल कब्रिस्तान बन गया.

दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान इराक के नजफ शहर में है. दुनिया इसे वादी-अल-सलाम (शांति की घाटी) के नाम से जानती है. इसके अलावा पश्चिमी देश इसे पीस वैली कह कर संबोधित करते हैं. यह कब्रिस्तान इतना बड़ा है कि इसमें लाखों कब्रें दफ्न हैं. इसकी लंबाई की बात करें तो वादी-अल-सलाम लगभग 6 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है. ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कारण भी यह कब्रिस्तान इस्लाम को मानने वाले लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है.

यहां कितनी कब्रें दफ्न हैं?

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस कब्रिस्तान में कितनी कब्रें दफ्न हैं इसका सही-सही आंकड़ा तो नहीं बताया जा सकता, लेकिन आज भी यहां हर रोज लगभग 200 लोगों को दफ्नाया जाता है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि सदियों पुराने इस कब्रिस्तान में 50 लाख से ज्यादा लाशें दफ्न हैं.

क्या है इस कब्रिस्तान का इतिहास

वादी-अल-सलाम का इतिहास सदियों पुराना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कब्रिस्तान का इस्तेमाल 14वीं सदी से होता आ रहा है. समय के साथ, यह कब्रिस्तान बढ़ता गया और आज दुनिया का सबसे विशाल कब्रिस्तान बन गया. आज यहां इतनी बड़ी संख्या में शव दफ्न हैं कि इसे अब "कब्रों का शहर" भी कहा जाने लगा है. यहां दफ्न होने वालों में आम लोग, धार्मिक विद्वान, योद्धा और कई ऐतिहासिक शख्सियतें शामिल हैं. आसान भाषा में कहें तो इस कब्रिस्तान की मिट्टी किसी में भेदभाव नहीं करती और खास दोनों को अपनी गोद में जगह देती है.

वादी-अल-सलाम का धार्मिक महत्व

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे पहले इस कब्रिस्तान में इमाम अली को दफनाया गया था. इसके बाद से ही इस्लाम के अनुयायियों के लिए वादी-अल-सलाम महत्व बढ़ गया. इसे 'शांति की घाटी' भी इसी लिए कहा जाता है क्योंकि यहां पर दफ्न होने वालों को शांति और सुकून मिलने का वादा किया गया है. इस कब्रिस्तान में कई धार्मिक हस्तियां, विद्वान और शिया इमाम के अनुयायी दफ्न हैं. विशेष रूप से, शिया समुदाय के लोग यहां पर दफ्न होने को विशेष सम्मान और सौभाग्य मानते हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली से आई लिंगानुपात को लेकर चिंताजनक खबर, एक हजार पुरुषों पर हैं केवल इतनी महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
Judge Impeachment Process in India: क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?
क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget