एक्सप्लोरर

आखिर इतनी महंगी क्‍यों बिकती हैं कुछ पेंटिग्‍स? अमीरों को इनमें ऐसा क्या दिखाई देता है?

Paintings: आपने देखा होगा कि कुछ पेंटिंग्स की कीमत काफी ज्यादा होती है. क्या आपके मन में भी यह सवाल आता है कि ऐसा क्यों है? अगर हां, तो आइए इस सवाल का जवाब जाने की कोशिश करते हैं.

Expensive Paintings: आपने अक्सर देखा होगा कि पेंटिंग्स को काफी महंगे दाम पर खरीदा जाता है. कई दफा तो पेंटिंग की बोलियां लगाई जाती हैं. अमीर लोग करोड़ों में पेंटिंग्स को खरीदते हैं. करोड़ों की पेंटिंग्स के बारे में सुनकर लोग हैरान हो जाते हैं, उन्हें लगता है कि आखिर इस पेंटिंग में ऐसा क्या है कि इसकी कीमत करोड़ों में है. अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आइए आज की खबर में आपको इस सवाल का जवाब देते हैं. 

टैक्स बचाने के लिए 

इंस्टाग्राम यूजर प्रांजल कामरा के अनुसार, दुनिया में कुछ लोग टैक्स बचाने के लिए पेंटिंग्स को महंगे दामों पर खरीदते और बेचते हैं. प्रांजल बताते हैं कि पेंटिंग से मिली रकम को एक्जीबिशन में दान कर दिया जाता है. इससे टैक्स क्रेडिट का लाभ उठा लिया जाता है यानी इनकम टैक्स में छूट मिल जाती है. 

टैक्स में कैसे बचत होती है, यह हम आपको समझाते हैं. दरअसल, कोई अमीर आदमी किसी पेंटिंग को खरीदता है. फिर उसे अपने घर में न लगाकर किसी अन्य स्थान जैसे कि एयरपोर्ट पर लगा देता है. फिर पेंटिंग को मशहूर बनाया जाता है. इसके बाद पेंटिंग की बोली लगाई जाती है. पेंटिंग को लाखों और करोड़ों में बेच दिया जाता है. फिर पेंटिंग से कमाई रकम को किसी संस्था में दान कर दिया जाता है. दान की गई रकम जितना टैक्स, उस अमीर शख्स के लिए फ्री हो जाता है. 

मान लीजिए पेंटिंग 30 लाख की थी, लेकिन मशहूर होने के बाद पेंटिंग 90 लाख की बिकी. फिर 90 लाख को किसी संस्था को दान कर दिया गया तो 30 लाख खर्च कर, उस शख्स के लिए 90 लाख की टैक्स बचत हो जाती है. हालांकि, हर मामले में ऐसा नहीं होता है. 

कलाकार की सालों की मेहनत

एक कलाकार किसी पेंटिंग को परफेक्ट तरीके से बनाने के लिए सालों मेहनत करता है. उसकी सालों की मेहनत की वजह से ही वह किसी पेंटिंग को कुछ मिनटों में ही परफेक्ट बना देता है. एक वजह यह भी है कि कलाकार अपनी पेंटिंग की कीमत ज्यादा रखते हैं. 

एक ऐसा ही किस्सा पिकासो और एक महिला का है. पिकासो से एक महिला ने पेंटिंग बनाने के लिए कहा. उन्होंने 30 सेकंड में पेंटिंग बना दी, जो वाकई काफी सुंदर थी. महिला ने पेंटिंग की तारीफ की, लेकिन फिर पिकासो ने कहा कि इसकी कीमत 30 मिलियन डॉलर है. महिला हैरान हो गई. तब पिकासो ने कहा कि इस 30 सेकंड की पेंटिंग को 30 सेकंड में बनाने के लिए, मैंने 30 साल मेहनत की है. इस वजह से पेंटिंग की कीमत 30 मिलियन डॉलर है. 

बहस में भी बढ़ जाती है कीमत

कई दफा नीलामी के समय लोग बहस में भी बोली को बढ़ा देते हैं. अपनी नाक को ऊंची रखने के लिए या सामने वाले शख्स को नीचा दिखाने के लिए पेंटिंग्स को बहुत ज्यादा बोली लगाकर खरीद लिया जाता है. इसके अलावा, मशहूर कलाकार की पेंटिंग के दाम तो हमेशा ही ज्यादा होते हैं. 

स्टेटस बनाए रखने के लिए

कुछ लोगों को पेंटिंग का शौक होता है तो कुछ कला को बढ़ावा देना चाहते हैं. इसके अलावा, कुछ अमीर लोग अपने स्टेटस को मेंटेन रखने के लिए भी महंगी पेंटिंग खरीदकर अपने घर या दफ्तर में लगाते हैं. 

यह भी पढ़ें - कभी सोचा है कड़वा स्वाद थोड़ी देर से क्यों आता है? समझिए टेस्ट को कैसे पहचानती है आपकी जीभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
Tirangi Barfi: इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
Dussehra 2026: ‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget