एक्सप्लोरर

मौत होने के बाद आंखें खुली क्यों रह जाती हैं? क्या कहता है विज्ञान, अपशगुन या कुछ और...?

मौत हो जाने के बाद भी आंखें अपना काम नार्मल तरीके से करती रहती हैं. पहले के समय में खुली आंखों से मरना अपशगुन माना जाता था. लेकिन, इस विषय पर वैज्ञानिक नजरिया जानना भी जरूरी है.

Eye After Death: मौत होने पर इंसान के शरीर में कई बदलाव होते हैं. अक्सर आपने फिल्मों में भी देखा होगा कि जब किसी की मृत्यु हो जाती है, तो सबसे पहले उसकी आंखों को बंद किया जाता है. आमतौर पर मरने से पहले आंखें खुली रह जाती हैं और प्राण निकलने के बाद भी ये इसी स्थिति में रहती हैं. काफी हद तक यह समझा जा चुका है कि ऐसा क्यों होता है. विज्ञान का कहना है कि इसकी वजह हमारे मस्तिष्क से जुड़ी है.

चिकित्सा विज्ञान हमें बताता है कि मौत होते ही हमारे दिल की धड़कन रुक जाती है, ब्रेन काम करना बंद कर देता है और शरीर कठोर हो जाता है. कुल मिलकर शरीर का सिस्टम रुक जाता है. इसी वजह से मौत होने के बाद शरीर में कई बदलाव तुरंत देखने को मिलने लगते हैं. लेकिन हमारी आंखें तब भी काम करती रहती हैं. 

आंखें खुली रहना माना जाता है अपशगुन

मौत हो जाने के बाद भी आंखें अपना काम नार्मल तरीके से करती रहती हैं. हालांकि, पहले लोगों में इस तरह का अंधविश्वास था कि खुली आंखों से मरना अपशगुन है. इसी वजह से व्यक्ति की मौत होने पर तुरंत उसकी आंखें बंद भी कर दी जाती हैं. लेकिन इसके पीछे के वैज्ञानिक कारणों को समझना जरूरी है कि मौत के समय आंखें क्यों खुलती हैं. 

तंत्रिका तंत्र करता है कंट्रोल

शरीर के बाकी हिस्सों की तरह ही हमारी पलकों को भी केंद्रीय तंत्रिका तंत्र नियंत्रित करता है. तंत्रिका तंत्र मस्तिष्क को संकेत देता है जो पलकों को बंद होने का आदेश देता है. जीवित व्यक्ति में यह प्रणाली आमतौर अच्छी तरह से काम करती है. इसी वजह से धूल उड़ने पर या तेज रोशनी पड़ने पर या जब हम सोने वाले होते हैं, तो आंखें बंद कर लेते हैं. लेकिन मौत होने पर केंद्रीय तंत्रिका तंत्र काम करना बंद कर देता है. इसी वजह से आंखों पर से उसका कंट्रोल भी खत्म हो जाता है और पलकें खुली रह जाती हैं. 

आंखों से जुड़ी मांसपेशियां 

इसके अलावा एक वजह यह भी होती है कि आंखों को खोलने और बंद करने का काम आंखों से जुड़ी मांसपेशियां करती हैं. मौत होने पर ब्रेन डेड हो जाता है और ये भी काम करना बंद कर देती हैं. हालांकि, ऐसा माना जाता है कि मृत्यु के पांच घंटे बाद तक भी आंखें काम करती रहती हैं. यही वजह है कि अगर आंखों को दान करना हो तो इसी समयांतराल तक हो जाना चाहिए. उसके बाद धीरे-धीरे कॉर्निया धुंधला होने लगता है और फिर ये काम करना बंद कर देती हैं.

यह भी पढ़ें - वैज्ञानिक जिसे समझ रहे थे आकाशगंगा, वो निकला अंतरिक्ष का राक्षस ब्लैक होल, पृथ्वी की ओर है इसका रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Form 6 में क्या बदला, पहली बार वोट डालने वालों के लिए क्यों बढ़ी कागजी कार्रवाई?
Form 6 में क्या बदला, पहली बार वोट डालने वालों के लिए क्यों बढ़ी कागजी कार्रवाई?
कितनी ऊंचाई पर उड़ते हैं हवाई जहाज, कितना नीचे आने पर क्रैश का खतरा?
कितनी ऊंचाई पर उड़ते हैं हवाई जहाज, कितना नीचे आने पर क्रैश का खतरा?
क्या फॉर्म 6 में अपनी मर्जी से बदलाव नहीं कर सकता चुनाव आयोग, किसके पास ये पावर?
क्या फॉर्म 6 में अपनी मर्जी से बदलाव नहीं कर सकता चुनाव आयोग, किसके पास ये पावर?
क्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या है नियम?
क्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या है नियम?

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
Embed widget