एक्सप्लोरर

वैज्ञानिक जिसे समझ रहे थे आकाशगंगा, वो निकला अंतरिक्ष का राक्षस ब्लैक होल, पृथ्वी की ओर है इसका रुख

यह ब्लैक होल PBC J2333.9-2343 नाम की बेहद बड़ी आकाशगंगा के केंद्र में मौजूद है. इसके मुंह से लगातार प्रकाश की गति से रेडिएशन निकल रहा है. रेडिएशन पृथ्वी से 90 डिग्री के कोण पर है.

Black Hole: दुनियाभर के वैज्ञानिक उस समय घबरा गए, जब उन्हे पता चला कि वो इतने समय से जिसे कोई आकाशगंगा समझ रहे थे. वह एक ब्लैक होल निकला. जी हां, रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी जर्नल में प्रकाशित हुई इस स्टडी के मुताबिक, यह बहुत बड़ा Black Hole पृथ्वी की तरफ मुंह खोले खड़ा है. वैज्ञानिक काफी समय से इसे आकाशगंगा समझ रहे थे. लेकिन असल में यह एक ब्लैक होल था. वैज्ञानिक इस बात से हैरान हैं कि इसकी दिशा पृथ्वी की तरफ क्यों है? इस अंतरिक्ष के राक्षस ने जल्दी ही अपना मुंह घुमाकर धरती की तरफ कर दिया है. 

पृथ्वी की ओर मुंह खोले खड़ा है राक्षस

इस ब्लैक होल के मुंह से लगातार प्रकाश की गति से रेडिएशन निकल रहा है. रेडिएशन पृथ्वी से 90 डिग्री के कोण पर है. जिसकी वजह से वैज्ञानिक परेशान हो रहे हैं. यह ब्लैक होल भूखा है और भूखे ब्लैक होल्स को वैज्ञानिक एक्टिव गैलेक्टिक न्यूक्लियाई (AGN) कहते हैं. ये ब्लैक होल्स ज्यादातर समय आकाशगंगाओं के केंद्र में होते हैं. इनके मुख से तेज ऊर्जा वाले कणों की धार निकलती रहती है. 

यह ब्लैक होल PBC J2333.9-2343 नाम की बेहद बड़ी आकाशगंगा के केंद्र में मौजूद है. पृथ्वी से इसकी दूरी करीब 40 लाख प्रकाशवर्ष है. AGN ने हाल ही में अपना रुख पृथ्वी की ओर किया था. जिस वजह से इसके केंद्र से निकलने वाली तेज ऊर्जा की जेट सीधे पृथ्वी की ओर केंद्रित है.

स्टडी में क्या पता चला?

मिलेनियम इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स की एस्ट्रोफिजिसिस्ट लोरेना हरनैंडेज गार्सिया ने PBC J2333.9-2343 आकाशगंगा के पूरे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम का अध्ययन किया है. चाहे वह रेडियो तरंगें हों या गामा किरणें. शुरू में लगा कि ये ब्लाजार (Blazar) है, जो काफी तेज चमक और फिर बुझ रहा है. फिर गार्सिया को आकाशगंगा में दो गोलाकार इलाके दिखे. यहां एजीएन से निकलने वाली जेट्स आपस में टकरा रही थीं. 

वैज्ञानिक ढूंढ रहे जवाब

उन्हे पता चला कि ब्लाजार के यह गोलाकार क्षेत्र काफी पुराने हैं, जबकि केंद्र में मौजूद इलाका (एजीएन) काफी युवा है. यह लगातार तेज ऊर्जा वाले जेट्स फेंक रहा है. यहां दो जोड़े जेट्स अलग-अलग दिशाओं में निकल रहे हैं. वैज्ञानिकों को यह अभी तक समझ नहीं आया कि इसने अपना मुंह घुमाकर धरती की तरफ क्यों किया. वो लगातार इसका जवाब ढूंढने की कोशिश में लगे हुए हैं.

 यह भी पढ़ें - क्या होगा अगर पृथ्वी को ब्लैक होल अपने अंदर खींच ले? ऐसा भयानक होगा नज़ारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget