एक्सप्लोरर

भारत की सबसे बड़ी वैक्सीन कंपनी कौन-सी है, किस नंबर पर आती है सीरम इंस्टिट्यूट?

भारत में दुनियाभर में भेजी जाने वाली 60 प्रतिशत वैक्सीन बनती हैं. चलिए आज हम देश में वैक्सीन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी के बारे में जानते हैं.

भारत विकासशील देश है, लेकिन हम कई मामलों में उन्नत देशों से भी आगे हैं. उन्हीं में से एक है वैक्सीन निर्माण का कार्य. दरअसल भारत की गिनती जेनेरिक दवाओं और वैक्सीन के मामले में दुनिया के सबसे बड़े निर्माताओं में की जाती है. हमारे देश में दुनियाभर की लगभग 60 प्रतिशत वैक्सीन बनाई जाती है. इसे ऐसे समझ सकते हैं कि दुनियाभर में वैक्सीन के 8 बिलियन डोज बनाए जाते हैं, वहीं भारत की सिर्फ एक कंपनी 1.5 बिलियन वैक्सीन के डोज बनाती है.

ये है भारत की सबसे बड़ी वैक्सीन कंपनी

जब भी वैक्सीन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी की बात होती है तो सीरम इंस्टीट्यूट का नाम आता है. पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है. इस कंपनी की शुरुआत साल 1966 में साइरस पूनावाला ने की थी.

पारसी मूल के इस बिजनेसमैन को भारत का वैक्सीन किंग भी कहा जाता है. ये कंपनी सालाना वैक्सीन के 1.5 बिलियन डोज बनाती है, जो दुनियाभर में मौजूद 165 देशों में भेजी जाती हैं. इसके लिए पुणे में दो प्लांट लगे हुए हैं, साथ ही विदेशी करार के तहत नीदरलैंड्स में भी इसके एक प्लांट मौजूद है, जहां लगभग 7000 लोगों का स्टाफ दिन-रात काम करता है.

ये टीके बनाती है कंपनी

ये कंपनी कोविड-19 के टीके के अलावा मुख्य तौर पर टिटनस, डिप्थीरिया का टीका, परटूसिस यानी डीपीटी के टीके, सांप के जहर को काटने वाली वैक्सीन, टीबी से बचने वाले बीसीजी के वैक्सीन, हेपेटाइटिस-बी के वैक्सीन, रोटावायरस के वैक्सीन, रूबेला यानी एमएमआर के वैक्सीन , मीजल्स और मंप के वैक्सीन, पोलियो का टीका बनाने का काम करती है, इसके अलावा सीरम इंस्टीट्यूट में ऑर्डर पर दूसरे टीके तैयार होते हैं. ये कंपनी सिर्फ दवा ही नहीं बनाती, बल्कि रिसर्च में भी काफी आगे है.

साल 2009 में ये स्वाइन फ्लू के लिए नाक से दी जाने वाली दवा बना रही थी. वहीं अमेरिका के मेसाच्युसेट्स मेडिकल स्कूल के साथ मिलकर इस कंपनी ने एंटी-रेबीज एजेंट तैयार किया जो तुरंत असर करता है. बता दें इस कंपनी को इंटरनेशनल स्तर पर पहचान साल 2012 में मिली, जब इसके काम का विदेशी स्तर पर भी फैलाव होना शुरू हो गया था. खासतौर पर कोविड के अलावा इस कंपनी ने पोलियो के खिलाफ अभियान चलाया था, इस दौरान कंपनी का दावा था कि वो दुनियाभर के 65 फीसदी बच्चों को पोलियो की वैक्सीन दे चुकी है. 

भारत में सीरम इंस्टीट्यूट के अलावा ये कंपनियां भी बनाती हैं वैक्सीन

इसके बाद नाम आता है भारत बायोटेक का, जो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है. वहीं वैक्सीन बनाने वाली देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी इंडियन इम्युनोलॉजिकल लिमिटेड है, जो हैदराबाद में मौजूद है. तो वहीं वैक्सीन का निर्माण करने वाली देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनी जायडस कैडिला है. अहमदाबाद में स्थिति ये कंपनी वैक्सीन के अलावा जेनेटिक ड्रग्स भी बनाती है.

यह भी पढ़ें: लैपटॉप का चार्जर दो हिस्सों में क्यों बंटा होता है, क्या किसी खास वजह से किया जाता है ऐसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Char Dham Yatra: चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
महाकुंभ की मोनालिसा का पति शिया मुस्लिम है या सुन्नी? जान लें एक-एक डिटेल
महाकुंभ की मोनालिसा का पति शिया मुस्लिम है या सुन्नी? जान लें एक-एक डिटेल
Saudi Arabia To India Oil Ship: सऊदी से क्रूड ऑयल पहुंचा भारत, आपकी बाइक की टंकी तक कैसे पहुंचता है तेल? देखें पूरा प्रॉसेस
सऊदी से क्रूड ऑयल पहुंचा भारत, आपकी बाइक की टंकी तक कैसे पहुंचता है तेल? देखें पूरा प्रॉसेस
क्या किसी भी देश के खिलाफ जांच करा सकते हैं ट्रंप, क्या उन्हें रोकने का नहीं कोई तरीका?
क्या किसी भी देश के खिलाफ जांच करा सकते हैं ट्रंप, क्या उन्हें रोकने का नहीं कोई तरीका?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
Embed widget