एक्सप्लोरर

इजरायल ने पहली बार कब की थी भारत की मदद, जानें पाकिस्तान से लड़ने को कौन-से दिए थे हथियार?

India and israel relations: इजरायल और भारत के रिश्ते काफी मजबूत हैं. कई मौकों पर इजरायल ने भारत की मदद की है. चलिए आपको बताते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ जंग के दौरान इजरायल ने कैसे मदद की थी.

India and israel relations: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे वॉर के बीच भले ही भारत ने खुद को न्यूट्रल रखा हो लेकिन पाकिस्तान के साथ हुए जंग में इजरायल ने हर बार भारत का खुलकर समर्थन किया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि 1971 के युद्ध में  बिना किसी राजनयिक संबंध के इजरायल ने भारत की मदद की थी. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि इजरायल ने पहली बार कब की थी भारत की मदद और पाकिस्तान से लड़ने के लिए भारत को कौन कौन से हथियार दिए थे.

1971 में पहली बार मदद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत और इजरायल के बीच साल 1971 में किसी भी तरह का कोई राजनयिक संबंध नहीं था फिर भी कई दावों के अनुसार इजरायल ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की मदद की थी. श्रीनाथ राघवन की पुस्तक '1971' में इस बात का खुलासा किया गया है. इसमें पीएन हक्सर के कुछ दस्तावेजों को आधार बनाया गया है जो कि उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सलाहकार थे. श्रीनाथ राघवन ने उन दस्तावेजों पर रिसर्च के बाद पाया कि इजरायल ने उस समय भारत की सहायता की थी.
 
भारत को मिले थे हथियार
राघवन की पुस्तक में बताया गया है कि जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सामने यह प्रस्ताव रखा गया तो उन्होंने इसे स्वीकार्य कर लिया था. दस्तावेज में इस बात का जिक्र है कि इजरायल भी उस समय हथियारों की कमी से जूझ रहा था फिर भी प्रधानमंत्री गोल्डा मेयर ने ईरान को दिए जाने वाले हथियारों से भीरत की मदद की थी. नरसिम्हा राव जब देश के प्रधानमंत्री बने उसके बाद भारत और इजरायल के बीच 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए. 

कारगिल वॉर में भी मदद
कारगिल वॉर के समय भी इजरायल ने भारत की खूब मदद की थी, उसने हेरोन और सर्चर यूएवी भारत को दिए थे जो ऊंचाई पर निगरानी करने में महारत रखते थे. इसके अलावा
इजरायल ने मिलिट्री सैटेलाइट्स से भारत को पाकिस्तानी घुसपैठियों फोटोग्राफ भी मुहैया कराए थे. कारगिल की जंग में इजरायल ने बोफोर्स फील्ड गन के लिए गोलियां और हथियार मुहैया कराया था. 

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान की इस नदी को पहले ही सुखा चुका है भारत, आज भी बूंद-बूंद को तरसते हैं इस इलाके के लोग

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget