एक्सप्लोरर

महिला या पुरुष... दोनों में किसका दिमाग होता है ज्यादा गर्म? पढ़िए इंसानी ब्रेन का तापमान कितना होता है

हाल में इंसान के दिमाग पर एक रिसर्च हुई, जिसमें पाया गया कि हमारे मस्तिष्क का तापमान दिन में कई बार बढ़ता और घटता है. रिपोर्ट के अनुसार, हेल्थी दिमाग बाकी शरीर के मुकाबले काफी गर्म होता है.

Brain Temperature: आपने कई लोगों को कहते सुना होगा, ' मेरा दिमाग बहुत गर्म है. मुझसे बात मत करो. मुझे अकेला छोड़ दो'. लोग इस वाक्य का इस्तेमाल अक्सर चेतावनी के रूप में करते हैं, जिसमें दिमाग गर्म होने का मतलब गुस्से से होता है. आपको भी कभी न कभी किसी ने यह लाइन जरूर कही होगी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या गुस्से में इंसान का दिमाग सच में गर्म हो जाता है? क्‍या इंसान के मस्तिष्क का टेंपरेचर बाकी शरीर के मुकाबले कम या ज्यादा होता है? आइए खबर में जानते हैं कि दिमाग के तापमान या गर्म होने के पीछे क्या सच्चाई है...

शरीर से ज्यादा होता है दिमाग का तापमान

हाल में इंसान के दिमाग पर एक रिसर्च हुई, जिसमें पाया गया कि हमारे मस्तिष्क का तापमान दिन में कई बार बढ़ता और घटता है. ब्रिटेन के एक रिसर्च ग्रुप की जर्नल ब्रेन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, हमारे मस्तिष्क में तापमान एक दिन में बहुत बार घटता और बढ़ता है. अगर दिमाग का तापमान कम या ज्यादा नहीं होता है तो यह इंसान के लिए ठीक नहीं है. रिपोर्ट कहती है कि अगर इंसान का दिमाग पूरी तरह से ठीक है तो इसका तापमान बाकी शरीर के मुकाबले ज्‍यादा रहता है. हमारे शरीर का नॉर्मल तापमान 37°C (98.6°  फॉरेनहाइट) होता है. 

कितना रहता है दिमाग का तापमान?

रिपोर्ट के अनुसार, हेल्थी दिमाग बाकी शरीर के मुकाबले काफी गर्म होता है. हमारे दिमाग का औसत टेंपरेचर 38.5°C रहता है, जो बाकी शरीर की तुलना में 2°C अधिक है. ब्रिटेन के शोधकर्ताओं रिपोर्ट इंसानी दिमाग के तापमान को लेकर कई बातों का खुलासा करती है. रिपोर्ट के मुताबिक, हमारे दिमाग के गहरे हिस्‍सों में तापमान 40°C तक रहता है. हालांकि, अगर इतना तापमान शरीर का हो जाता है तो डॉक्‍टर्स बुखार बताकर दवा शुरू कर देते हैं.

महिला या पुरुष किसका दिमाग है ज्यादा गर्म?

रिसर्चर्स ने खुलासा किया कि महिलाओं का दिमाग पुरुषों के मुकाबले ज्‍यादा गर्म रहता है. दिमाग के एक गहरे हिस्से में पुरुषों का तापमान 40°C रहता है, लेकिन महिलाओं में इस हिस्से का तापमान 40.90°C रहता है. इस हिसाब से  महिलाओं के दिमाग का तापमान पुरुषों के मुकाबले औसतन 0.4°C अधिक रहता है. रिसर्चर्स को लगता है कि इसका संबंध मासिक धर्म से है. रिसर्चर्स ने यह भी पाया है कि जैसे-जैसे इंसान की आयु बढ़ती है, वैसे-वैसे उसके दिमाग का तापमान भी बढ़ने लगता है. आयु के साथ  दिमाग के गहरे हिस्‍से में तापमान ज्‍यादा बढ़ता है. 
 
यह भी पढ़ें - क्या इंसान AI की मदद से अमर हो जाएगा...इस वैज्ञानिक ने की भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक भी जंग न हारने वाले बाजीराव पेशवा पर कितना था उधार, कहां से लिया था कर्ज?
एक भी जंग न हारने वाले बाजीराव पेशवा पर कितना था उधार, कहां से लिया था कर्ज?
बंगाल की खाड़ी में क्यों आते हैं भयानक तूफान, अक्टूबर-नवंबर में ही कैसे बढ़ता है खतरा?
बंगाल की खाड़ी में क्यों आते हैं भयानक तूफान, अक्टूबर-नवंबर में ही कैसे बढ़ता है खतरा?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
Embed widget