एक्सप्लोरर

Snakes Life Inside Ground: क्या सच में जमीन में गड़े खजाने की रक्षा करते हैं सांप, इतने दिनों तक जिंदा कैसे रहते हैं ये

Snakes Life Inside Ground: सांपों हमेशा खतरनाक होते हैं. लेकिन धार्मिक मान्यता के अनुसार ये जमीन में खजाने की रक्षा करते हैं. चलिए जानते हैं कि ये आखिर जमीन के अंदर कैसे जिंदा रहते हैं.

Snakes Life Inside Ground: घरों में अक्सर कहा जाता है कि सांपों से बचकर रहो. अगर कभी कहीं पर भी कोई सांप दिख जाए तो उससे दूर हो जाओ या फिर कैसे भी उसे भगा दो. क्योंकि सांप दुनिया के जहरीली जंतुओं में से एक है. कुछ सांप तो इतने खतरनाक होते हैं कि उनके डंसने से किसी की जान जा सकती है. सांपों के बारे में हमने अपनी दादी-नानी से किस्से सुने होंगे कि वो जमीन के नीचे खजाने की रक्षा करते हैं. धार्मिक मान्यता ये भी है कि जहां लक्ष्मी का वास होता है, वहां सांप होते हैं. लेकिन क्या सच में सांप खजाने की रक्षा करते हैं और अगर ऐसा सच है तो फिर वो जमीन के नीचे इतने दिनों तक जिंदा कैसे रहते हैं. चलिए जानते हैं. 

खजाने और सांप को लेकर धार्मिक मान्यता

इसके पीछे साइंस और धर्म दोनों की अलग-अलग बातें हैं. धर्म की मानें तो खजाने या सोने-चांदी के साथा सांप मिलने की बात हो तो कहा जाता है कि सर्प धन के रक्षक रहे हैं भगवान विष्णु ने माता लक्ष्मी की रक्षा के लिए नाग को उनके साथ में भेजा है. इसलिए जहां लक्ष्मी होंगी वहां सांप जरूर होंगे. धर्म की मानें तो सांप धन की रक्षा करते हैं, इसलिए उनको धन के रक्षक कहते हैं. धर्म में लक्ष्मी जी को चलायमान कहा गया है, वहीं अगर किसी खजाने पर सांप कुंडली मारकर बैठ जाए तो वो धन स्थिरता का प्रतीक होता है. 

जमीन के अंदर रहकर भी कैसे जिंदा रहते हैं सांप

शायद यही वजह है कि जहां पर ज्यादा मात्रा में धन होता है, वहां पर सांप जरूर पाए जाते हैं. अब अगर सच में सांप कई सालों तक जमीन के अंदर रहते हैं तो फिर वो जिंदा कैसे हैं. इसके पीछे साइंस है. दरअसल सांप जमीन के अंदर रहने के आदी होते हैं. वो जमीन के अंदर अपना बिल भी बना लेते हैं. जमीन के अंदर मिट्टी में उनको जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन और भूमिगत जल मिलता रहता है. वहीं पर ये छोटे-मोटे जीव जंतुओं को अपना निवाला बना लेते हैं. सांपों का शरीर इतना लचीला होता है कि वो आसानी से कहीं पर भी आ जा सकते हैं. 

इतनी होती है सांपों की उम्र

सांपों की उम्र भी काफी ज्यादा होती है, ये 100 से 200 साल तक जिंदा रह सकते हैं. कई सांप बिना खाए रह सकते हैं. कुछ सांप को बिना खाए दो साल कर जिंदा रह सकते हैं. वहीं इनकी कुछ प्रजातियां ऐसी भी होती हैं, जो कि बिना खाए लंबाई में बढ़ते रहते हैं. ये अपने निवास स्थान और भूगोल के हिसाब से शीत निद्रा में भी चले जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget