एक्सप्लोरर

भारत की करेंसी का तो बुरा हाल, लेकिन पड़ोसी देशों का क्या है हाल? जान लीजिए

एक तरफ जहां भारतीय रुपया दबाव में है वहीं पाकिस्तान, श्रीलंका और म्यांमार जैसे देशों की मुद्राएं और भी नाज़ुक स्थिति में हैं. चलिए जानते हैं यहां की क्या है स्थिति.

भारतीय रुपया पिछले कुछ समय से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है. मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे गिरकर 88.16 पहुंच गया. इसका कारण वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, बढ़ती तेल की कीमतें और विदेशी निवेश में कमी बताया जा रहा है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लगातार रुपये को स्थिर करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वैश्विक दबाव और आयात पर निर्भरता इसे चुनौतीपूर्ण बना रहे हैं. इसका असर आम जनता पर भी पड़ रहा है, क्योंकि आयातित सामान जैसे पेट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दवाइयां महंगी हो रही हैं. लेकिन सवाल यह है कि क्या भारत के पड़ोसी देशों की मुद्राएं भी ऐसी ही चुनौतियों का सामना कर रही हैं? चलिए पड़ोसी देशों का हाल जानते हैं.

पाकिस्तान

पाकिस्तान का रुपया भी कठिन दौर से गुजर रहा है. एक अमेरिकी डॉलर की कीमत लगभग 282 पाकिस्तानी रुपये के आसपास पहुंच गई है. इसका कारण है पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था, भारी विदेशी कर्ज और राजनीतिक अस्थिरता. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मिलने वाली मदद के बावजूद, पाकिस्तान की करेंसी में सुधार के आसार कम दिख रहे हैं.

बांग्लादेश

बांग्लादेश की मुद्रा टका भी स्थिर नहीं  है. एक अमेरिकी डॉलर की कीमत लगभग 120 टके के आसपास है. ऊर्जा संकट और निर्यात में कमी के कारण टका कमजोर हुआ है. 

श्रीलंका

श्रीलंका का रुपया (LKR) हाल के वर्षों में भारी संकट से गुजरा है. एक अमेरिकी डॉलर की कीमत लगभग 300 श्रीलंकाई रुपये के आसपास है. विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और कर्ज के बोझ ने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया है. भारत ने श्रीलंका को आर्थिक मदद दी है, लेकिन करेंसी की स्थिरता अभी भी एक चुनौती है.

अफगानिस्तान

एक तरफ जहां भारत की करेंसी लगातार दबाव में है तो वहीं अफगानिस्तान की मुद्रा अफगानी (AFN) डॉलर के मुकाबले स्थिर बनी हुई है.  एक अमेरिकी डॉलर की कीमत लगभग 69 अफगानी है. 

म्यांमार

म्यांमार की मुद्रा, क्यात (MMK) भी कमजोर हुई है. एक अमेरिकी डॉलर की कीमत लगभग 2100 क्यात है. राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक प्रतिबंधों ने म्यांमार की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया है. 

इसे भी पढ़ें-मिस्र में कितनी है 1000 रुपये की कीमत, वहां इससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Race Course Mosque: PM हाउस के पास किसने बनवाई थी मस्जिद? जानें इसका इतिहास
PM हाउस के पास किसने बनवाई थी मस्जिद? जानें इसका इतिहास
PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
High Speed Train: स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget