एक्सप्लोरर

क्या मीटर में जीरो होने के बाद भी पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी हो सकती है? जवाब है 'हां', जानिए कैसे होगी

पिछले कुछ सालों से पेट्रोल पंप पर होने वाले स्कैम को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है. अब ज्यादातर लोग पेट्रोल भरवाने से पहले फ्यूल मशीन के मीटर में 0 देखते हैं. लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं है...

Petrol Pump Scam: पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाते समय हमें पता भी नहीं चलता है और हमारे साथ धोखाधड़ी हो जाती है. बताऊंगा यह सारा खेल कैसे होता है और साथ ही यह भी कि मीटर में जीरो देखने के अलावा पेट्रोल भरवाते समय आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए. अभी कुछ ही दिन पहले की बात है जब मैं नज़दीक के पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने गया था. अपनी बारी आने पर मैंने मीटर में जीरो देखा और पेट्रोलपंप कर्मी से 320 रुपये का पेट्रोल भरने को कहा...

'नजर हटी, दुर्घटना घटी'

वो दो लोग थे. एक पेट्रोल भरता था और दूसरा ग्राहक का ध्यान भटकाने की कोशिश करता था. अगर किसी ग्राहक का ध्यान भटका तो समझो उसे चूना लगना पक्का. मेरे साथ भी ऐसा ही करने की कोशिश की गई थी. उसने 320 की जगह 120 का पेट्रोल भरा और रुक गया. मैने उसे बताया कि 320 का पेट्रोल भरना था. तब उसने ऐसा नाटक किया मानो उसे 320 के बजाय 120 सुनाई दिया था और कहने लगा कि 200 का पेट्रोल और डाल देता हूं. बस... यहीं से दूसरे वाले का काम शुरू होता है. उसके सहकर्मी ने मुझे बातों में लगाने की कोशिश की. लेकिन मैं सतर्क था, मैंने उसपर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया और मीटर पर नजर रखते हुए बाकी का पेट्रोल भरवाया. अब मैं समझाता हूं कि यहां कैसे मेरे साथ धोखाधड़ी हो सकती थी.

पेट्रोल भरवाते समय रहें सतर्क

अगर मैं दूसरे वाले व्यक्ति की बातों में लग जाता तो पहले वाला 0 से शुरू न करके वहीं 120 से पेट्रोल भरता और 200 पर आकर मुझसे कहता कि 120 का पहले डल गया था और 200 का अब डल गया, इस तरह 320 का पेट्रोल पूरा गया, जबकि असल में 200 का पेट्रोल ही भरा जाता. मैं पहले इस जाल में फंस चुका था इसलिए अब हमेशा सतर्क रहता हूं. आपको भी रहना चाहिए. पेट्रोल भरवाते समय मीटर से अपना ध्यान बिलकुल न हटाया करें. अब बात करते हैं मीटर पर जीरो देखने के अलावा आपको किस बात का ख्याल रखना चाहिए.

जीरो के अलावा इसका भी रखें ख्याल

वैसे तो पिछले कुछ सालों से लोगों में जागरूकता बढ़ी है. अब ज्यादातर लोग पेट्रोल भरवाने से पहले फ्यूल मशीन के मीटर में 0 देखते हैं. लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं है. जीरो नहीं देखने से हो सकता है पेट्रोल भरने वाला आपके साथ चालाकी कर दे और आपको पेट्रोल की मात्रा कम मिले, लेकिन यहां हम जिस चीज के बारे में बताने वाले हैं, उसे अनदेखा करने पर आपकी गाड़ी भी खराब हो सकती है. दरअसल, यहां डेंसिटी की बात हो रही है. सरकार ने पेट्रोल और डीजल की शुद्धता के मानक तय किए हुए हैं. 

डेंसिटी जरूर देखें

पेट्रोल भरवाते समय मशीन में जीरो देखने के अलावा पेट्रोल या डीजल की डेंसिटी भी जरूर देख लिया करें. जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल की डेंसिटी अगर 730 से 800 के बीच है तो वह शुद्ध माना जाएगा. वहीं, डीजल की डेंसिटी 830 से 900 के बीच होती है. अगर फ्यूल मशीन में दिख रहे आंकड़े इस रेंज से कम ज्यादा हैं तो उसमें मिलवाट हो सकती है. आप पेट्रोल पंप पर मैनुअली भी इसकी जांच करवा सकते हैं. नियमों के मुताबिक, देश के हर नागरिक को पेट्रोल की शुद्धता मापने का अधिकार है.

यह भी पढ़ें - दीवार पर कैसे दौड़ लेती है छिपकली? फिर मरने के बाद क्यों गिर जाती है नीचे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: क्या सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिला सकती है सरकार, क्या कहता है कानून?
क्या सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिला सकती है सरकार, क्या कहता है कानून?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अलावा जंतर-मंतर पर अनशन पर कौन-कौन बैठा, जान लीजिए सभी के नाम
सोनम वांगचुक के अलावा जंतर-मंतर पर अनशन पर कौन-कौन बैठा, जान लीजिए सभी के नाम
Plastic Currency India: क्या नकली नहीं बनाई जा सकती प्लास्टिक करेंसी? इस तरह के नोट लाने से क्या होगा फायदा
क्या नकली नहीं बनाई जा सकती प्लास्टिक करेंसी? इस तरह के नोट लाने से क्या होगा फायदा
International Chess Day: शतरंज के दीवानों के 5 शहर, जहां हर गली में बिछती है बिसात
शतरंज के दीवानों के 5 शहर, जहां हर गली में बिछती है बिसात 

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget