एक्सप्लोरर

इस वजह से ओजोन परत में हो रहा है सुधार, जानिए क्या है मोन्ट्रियल प्रोटोकॉल

ओजोन परत को लेकर एक नई रिपोर्ट आई है जिसके मुताबिक, अब उसका छेद धीरे-धीरे सिकुड़ रहा है यानी कि उसमें सुधार हो रहा है. वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके पीछे मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल का बहुत बड़ा योगदान है.

ओजोन परत जो हमारी पृथ्वी को सूर्य की खतरनाक पराबैंगनी किरणों से बचाती है, उसमें साल 1980 के दशक की शुरुआत में वैज्ञानिकों को अंटार्कटिका के ऊपर एक छेद दिखाई दिया. देखते ही देखते यह छेद बड़ा होने लगा और बाद में इसकी वजह से स्थिति इतनी भयावह हो गई कि अंटार्कटिका के आसपास की जलवायु में गंभीर परिवर्तन देखने को मिलने लगे. जब दुनिया भर के लोगों को इसके नुकसान का असर समझ आने लगा तो तमाम जिम्मेदार एजेंसियां और सरकारों ने मिलकर फैसला किया कि इस पर किसी भी तरह से कंट्रोल किया जाए. इसी के लिए मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल लागू किया गया.

क्या होता है मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल

दरअसल, ओजोन परत में छेद जब बढ़ने लगा तब दुनिया भर के देशों ने मिलकर एक मॉन्ट्रियल सम्मेलन किया. इस सम्मेलन में नियम बनाए गए कि उन सभी पदार्थों के उत्पादन और उससे संबंधित उपकरणों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, जिसकी वजह से ओजोन परत में छेद हो रहा है. इसे साल 1989 में लागू कर दिया गया और इसी को मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल कहा गया.

किस वजह से होता है ओजोन परत में छेद

वैज्ञानिक मानते हैं कि जब साल 1980 में अंटार्कटिका के ऊपर ओजोन परत में छेद दिखा, उसके बाद कहीं जाकर दुनिया भर के वैज्ञानिक इस पर रिसर्च करने में दिलचस्पी दिखाने लगे कि आखिर यह हो क्यों रहा है. रिसर्च में पता चला कि यह एक प्रकार के रसायन की वजह से हो रहा है, जिसे ओजोन डिप्लीडिंग सब्सटेंस यानी ओडीएस कहते हैं. इसमें जो प्रमुख होता है वह क्लोरोफ्लोरोकार्बन होता है, इसी की वजह से ओजोन परत में छेद होता है.

ओजोन परत का छेद छोटा हो रहा है

ओजोन परत को लेकर एक नई रिपोर्ट आई है जिसके मुताबिक, अब उसका छेद धीरे-धीरे सिकुड़ रहा है यानी कि उसमें सुधार हो रहा है. वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके पीछे मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल का बहुत बड़ा योगदान है. क्योंकि इसकी वजह से प्रतिबंधित पदार्थों में से लगभग 99 फ़ीसदी का उपयोग पूरी तरह से बंद हो चुका है यानी उनका उत्सर्जन अब नहीं होता.

ये भी पढ़ें: दुनिया की अकेली नदी जहां पानी हमेशा उबलता है, साल 2011 में हुई थी इसकी खोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget