एक्सप्लोरर

NASA ने एक अनोखे द्वीप को खोज डाला, केवल 7 दिन में इसका आकार हो गया 6 गुना बड़ा

NASA ने बताया है कि सितंबर के महीने में ज्वालामुखी में विस्फोट होने के 11 घंटों बाद ही पानी की सतह पर एक नया द्वीप उभर कर आया. नासा ने सैटेलाइट की मदद से इस द्वीप की फोटो भी खींची हैं.

NASA: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) को ऑस्ट्रेलिया के पास दक्षिणपश्चिमी प्रशांत सागर में ज्वालामुखी (Volcano) फटने के कुछ समय बाद एक छोटा सा द्वीप नज़र आया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर महीने की शुरुआत में केंद्रीय टोंगा द्वीप में होम रीफ ज्वालामुखी (Home Reef volcano) ने धुआं, राख और लावा उगलना शुरू किया था जिससे इस के आस पास के पानी का रंग बदल गया था. 

सैटेलाइट से ली हैं तस्वीरें

NASA की धरती पर नज़र रखने वाली कार्यशाला ने बताया है कि इस ज्वालामुखी में विस्फोट होने के 11 घंटों बाद ही पानी की सतह पर एक नया द्वीप उभर कर आया. इस निगरानी कार्यशाला ने सैटेलाइट की मदद से इस द्वीप की फोटो भी खींची हैं. 

7 दिन में हो गया 6 गुना

NASA की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह द्वीप जल्द ही आकार में बड़ा हुआ. 13 सितंबर को शोधकर्ताओं ने टोंगा के जियोलॉजिकल सर्विस के साथ मिल कर इस द्वीप का इलाका 4000 स्क्वायर मीटर यानि लगभग 1 एकड़ बताया था और समुद्र तल से इसकी ऊंचाई से 10 मीटर यानि करीब 33 फीट बताई थी, लेकिन 20 सितंबर को शोधकर्ताओं ने जानकारी दी कि इस द्वीप का आकार बढ़कर 24000 स्क्वायर मीटर अर्थात् लगभग 6 एकड़ का हो गया है.  

अल्पकालिक होते हैं इस तरह के द्वीप

नासा (NASA) का कहना है कि यह द्वीप सेंट्रल टोंगा आइलैंड्स में होम रीफ सीमाउंट के उपर बना है और शायद हमेशा यहां नहीं रहेगा. NASA ने इसके बारे में आगे बताया कि "यह द्वीप समुद्र में डूबे ज्वालामुखी के कारण बना है और इस तरह के द्वीप कम समय के लिए ही अस्तित्व में आते हैं. हालांकि, कईं बार इनका जीवन काल कुछ घंटे, कुछ दिन, महीने या कुछ साल हो सकता है.

आगे नासा की ओर से जानकारी दी गई है कि पास ही में लाटेइकी ज्वालामुखी( Late'iki Volcano ) के 12 दिन तक लगातार फटने के कारण 2020 में भी एक द्वीप बना था लेकिन फिर यह सिर्फ 2 महीने में ही वापस पानी में विलीन हो गया, जबकि साल 1995 में इसी ज्वालामुखी के कारण बना एक द्वीप 25 साल तक रहा था.

यह भी पढ़ें- Instagram पर यूजर्स के अचानक घटे फॉलोअर्स, कुछ के अकाउंट हुए सस्पेंड, लोग टोकरा भरकर शिकायत कर रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget