एक्सप्लोरर

Women Cuts Lips And Ears: यहां खूबसूरती की जुदा है परिभाषा, जवान होते ही काट दिए जाते हैं महिलाओं के होंठ और कान

Women Cuts Lips And Ears: खूबसूरती के लिए लोग क्या नहीं करते, कोई मेकअप करता है तो कोई कुछ और. लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां पर लोग खूबसूरती के लिए अपने होठ और कान ही काट देते हैं.

Women Cuts Lips And Ears: दुनिया में खूबसूरती के लिए हर किसी की अलग परिभाषा है. कोई मेकअप करके सुंदर दिखना चाहता है तो कोई बिना मेकअप के ही खुद को बहुत खूबसूरत मानता है. महिलाओं के लिए तो सुंदरता बहुत मायने रखती है. वो लिपस्टिक लगाकर मेकअप करके और तमाम ज्वेलरी पहनकर खुद को खूबसूरत दिखाती हैं, लेकिन क्या हो कि अगर महिलाओं के होंठ और कान ही काट दिए जाएं. तब खूबसूरती की क्या परिभाषा होगी. आप सोच रहे होंगे कि ये हम क्या बोल रहे हैं, क्योंकि अफ्रीका में एक ट्राइब्स है, जहां पर ऐसा ही होता है. 

अजीब हैं परंपरा

दुनिया में किस्म किस्म के इंसान रहते हैं. सभी के रीति-रिवाज और परंपराएं अलग अलग हैं. लेकिन शायद ही आपने ऐसे किसी शख्स के बारे में सुना हो जो कि अपने होठ और कान काट दे. अफ्रीका के इथियोपिया की मुर्सी जनजाती इस बात का उदाहरण है, जहां पर लड़कियों के जवान होते ही उनके होठ और कान काट दिए जाते हैं. शहर की चकाचौंध से दूर रहने वाली जनजाति अपने इस अनोखे फैशन के लिए दुनियाभर में जानी जाती है. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही जनजाति से रूबरू कराने जा रहे हैं. 

होठों में कैसे डिस्क लगाती हैं महिलाएं

शहरों में जहां महिलाएं लिपस्टिक लगाकर अपने होठों की खूबसूरती को बढ़ाती हैं, वहीं मुर्सी जनजाति में लड़कियां अपने होठों को लटकाकर उनको खूबसूरत बनाती हैं. इस जनजाति में माना जाता है कि जिन लड़कियों के होंठ ज्यादा लटके होंगे, वो महिला उतनी खूबसूरत होगी. इनका ये फैशन आसान नहीं है. निचले होठों को लटकाने की प्रक्रिया बहुत ही दर्दनाक होती है. लड़कियों के जवान होते ही उनके निचले होठों में छेद कर दिया जाता है. उसमें धीरे-धीरे एक डिस्क डाली जाती है. समय के साथ-साथ इस डिस्क का आकार बढ़ाया जाता रहता है. इससे होठ लटकने लगते हैं. ये प्रक्रिया इतनी दर्दनाक है, फिर भी इस जनजाति की महिलाएं दर्द सहने के लिए तैयार रहती हैं. ऐसे ही इनके कानों का निचला हिस्सा भी काट दिया जाता है. 

क्या है इस प्रथा का इतिहास

दरअसल पहले के जमाने में इस जनजाति के लोगों को अक्सर गुलाम बनाकर ले जाया जाता था. पुरुषों का इस्तेमाल मजदूरी के लिए किया जाता था, वहीं महिलाओं को यौन गुलाम के रूप में इस्तेमाल करते थे. ऐसे में महिलाएं अपनी रक्षा के लिए बदसूरत बनने लगीं. उन्होंने अपने दांतों को तोड़ा और डिस्क लगाकर अपनी खूबसूरती को छिपाया. इस तरीके से वो लोगों की बुरी नजरों से बचने में कामयाब रहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
Judge Impeachment Process in India: क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?
क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget