एक्सप्लोरर

दुनिया के वो देश जहां ताउम्र शादी नहीं कर पाती लड़कियां, क्या है इसकी वजह?

दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जहां पर महिलाओं को सिंगल रहना उनकी च्वाइस नहीं, बल्कि मजबूरी है. इसका सबसे बड़ा कारण यहां के सेक्स रेशियों में बड़ा अंतर है. इन देशों में पुरुषों की आबादी महिलाओं से कम है.

दुनिया का लगभग हर युवा पढ़ाई पूरी करने के बाद अच्छी नौकरी करके घर बसाने का सपना देखता है. भारत जैसे विकासशील देशों में यह बात महिलाओं के लिए और भी ज्यादा मुफीद हो जाती है, क्योंकि उन्हें बचपन से ही बताया जाता है कि बड़े होकर शादी करके अपने घर जाना है. ऐसे में बहुत सी लड़कियां बचपन से ही शादी का सपना बुनने लगती हैं. 

हालांकि, कई विकसित देशों में ट्रेंड बदल रहा है. यहां के युवा रिलेशनशिप में तो आना चाह रहे हैं, लेकिन शादी नहीं करना चाहते. खासकर दक्षिण कोरिया और जापान जैसे देशों में लड़कियां ही शादी जैसी जिम्मेदारी से दूर भाग रही हैं, जिस कारण इन देशों में बर्थ रेट भी तेजी से गिर रहा है. इसे सुधारने के लिए यहां की सरकारें कई तरह की योजनाएं लॉन्च कर रही हैं. एक तरफ दुनिया के वे देश हैं, जहां महिलाएं खुद शादी से भाग रही हैं, तो कुछ देश ऐसे भी हैं जहां लड़कियों का ताउम्र सिंगल रहना मजबूरी बनता जा रहा है. चलिए जानते हैं वे कौन से देश हैं, जहां ज्यादातर महिलाएं सिंगल हैं और इसका कारण क्या है? 

इन देशों में सिंगल हैं ज्यादातर महिलाएं

दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जहां पर महिलाओं को सिंगल रहना उनकी च्वाइस नहीं, बल्कि मजबूरी है. इस लिस्ट में क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस भी शुमार है. रूस में 30 की उम्र पार कर चुकी ऐसी लड़कियों की जनसंख्या बहुत है, जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है. ऐसा ही एक देश हॉन्ग कॉन्ग भी है, जहां बहुत ही लड़कियां सिंगल हैं. इसके अलावा सल्वाडोर, एस्टोनिया, बेलारूस भी उन देशों में शुमार हैं, जहां बड़ी तादात में लड़कियां शादी नहीं कर पाती हैं. 

क्या है लड़कियों की शादी न होने का कारण?

रूस, बेलारूस, एस्टोनिया, सल्वाडोर, हॉन्ग कॉन्ग जैसे दुनिया के कई देश हैं, जहां महिलाओं की शादी न होने का सबसे बड़ा कारण यहां का सेक्स रेशियो है. दरअसल, इन देशों में महिलाओं और पुरुषों की आबादी में बड़ा अंतर है. सिर्फ रूस की ही बात करें तो रूस में महिलाओं की आबादी 53.50% तो पुरुषों की आबादी 46.50% है. यहां का सेक्स रेशियो 86.73 है. यानी यहां प्रति 100 महिलाओं पर 86.73 ही पुरुष हैं. पुरुषों की कमी के कारण यहां बहुत ही लड़कियों की शादी नहीं होती. इस कारण रूस में बर्थ रेट में भी गिरावट आ रही है. 

यह भी पढ़ें: दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहे किस धर्म के लोग, भारत में कैसे हैं हालात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
Judge Impeachment Process in India: क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?
क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget