एक्सप्लोरर

Pushpak Express Train Accident: पुष्पक एक्सप्रेस हादसे की वजह बना स्मोक! जानें ट्रेन के नीचे से अक्सर क्यों निकलता है धुआं

Pushpak Express Train Accident: महाराष्ट्र में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है, जिसमें कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. यहां कुछ लोग ट्रेन में आग की अफवाह के चलते कूद गए.

Pushpak Express Train Accident: महाराष्ट्र में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है, जिसमें अब तक 6 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि जलगांव और पचौरा स्टेशन के बीच ये हादसा हुआ. हादसे के पीछे की वजह फिलहाल उस धुएं को बताया जा रहा है, जो पुष्पक एक्सप्रेस के नीचे से निकल रहा था. इसी धुएं को आग समझकर लोग पैनिक हो गए और ट्रेन से कूदने लगे. तभी दूसरी तरफ से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने लोगों को कुचल दिया. 

क्यों निकलता है ट्रेन से धुआं?
बता दें कि ट्रेन के नीचे से अक्सर कई बार धुआं निकलता हुआ देखा जा सकता है. इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं. आमतौर पर ये धुआं इंजन की गर्मी से भी निकल सकता है. लगातार चलने से ट्रेन के पहिए गर्म हो जाते हैं और कई बार चिंगारी छोड़ते हैं, जिसके चलते स्मोक बनता है. साथ ही ब्रेक लगाने या फिर किसी और वजह से भी धुआं दिख सकता है. इसी धुएं को पुष्पक एक्सप्रेस में सवार यात्रियों ने आग समझ लिया और जान बचाने के लिए पटरी पर ही दौड़ पड़े. 

पहले भी हुई है घटना
ये पहली बार नहीं है जब ट्रेन के नीचे से स्मोक निकलता दिखाई दिया हो. इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. ठीक एक दिन पहले ही ऐसी घटना सामने आई थी, जब सीमांचल एक्सप्रेस के पहियों से चिंगारी और धुआं निकलता हुआ देखा गया. पुष्पक एक्सप्रेस की ही तरह लोग पैनिक होकर ट्रेन से उतरने लगे, हालांकि इस दौरान कोई भी ट्रेन सामने से नहीं आ रही थी. जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया. ट्रेन के पहिए में ज्यादा गर्मी पैदा होने के चलते ऐसा हुआ था.

इसके अलावा करीब तीन साल पहले सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था. इसमें ट्रेन के नीचे से अचानक यात्रियों को धुआं निकलता दिखा, जिसकी सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए. ये आग ब्रेक ब्लॉकिंग जाम होने के चलते लगी थी. हालांकि ये पहियों तक ही सीमित रहती है और ट्रेन की बोगी तक आने के चांस कम ही होते हैं. 

ये भी पढ़ें - हादसे के बाद कैसे काम करता है रेलवे का रेस्क्यू सिस्टम, SOP क्या होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut Jail Radio Station: क्या जेल में फरमाइश पर सुने जा सकते हैं पसंद के गाने, क्या कहता है नियम?
क्या जेल में फरमाइश पर सुने जा सकते हैं पसंद के गाने, क्या कहता है नियम?
Rani Karnavati and Humayun: इस हिंदू रानी से राखी बंधवाता था मुगल बादशाह हुमायूं, एक बुलावे पर हो गई थी जंग
इस हिंदू रानी से राखी बंधवाता था मुगल बादशाह हुमायूं, एक बुलावे पर हो गई थी जंग
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget