एक्सप्लोरर

जंगल में शिकार तो शेरनी करती हैं, फिर शेर क्या करता रहता है?

आपने अक्सर सुना होगा कि जंगल का शिकारी शेर होता है, लेकिन बता दें कि आप ऐसा सोचते भी हैं तो आप गलत हैं, क्योंकि असल शिकारी तो शेरनियां होती हैं.

जंगल में शेर शिकार करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि किसी भी जंगल में जानवर सबसे ज्यादा शेरनियों से डरते हैं, क्योंकि असल शिकारी शेरनियां मानी जाती हैं. ऐसे में सवाल ये उठता है कि फिर इस दौरान शेर क्या करते रहते होंगे? चलिए जान लेते हैं.

शेर से इतनी तेज होती हैं शेरनियां

सबसे पहले सवाल ये उठता है कि शेर और शेरनी में अंतर क्या होता है और दोनों में सबसे तेज कौन होता है. तो बता दें कि शेर नाक से पूंछ तक लगभग दस फुट के हो सकते हैं. वहीं शेरनियों की लंबाई शेर के मुकाबले कम होती है और वो नौ फुट की ही होती हैं. इसके अलावा शेर आमतौर पर शिकार करने से बचते हैं तो वहीं शेरनियां अपने शिकार को खदेड़ने का मौका कभी नहीं छोड़तीं. इसके इतर आमतौर पर शेर लगभग 35 मील प्रति घंटे की रफ्तार से भाग सकते हैं, तो वहीं शेरनी उससे भी तेज लगभग 45 मील प्रति घंटे की रफ्तार से भाग लेती हैं. हालांकि चीते की रफ्तार इनसे भी तेज होती है और वो इनसे भी ज्यादा खूंखार माना जाता है.

चालाकी से शिकार करती है शेरनी

माना जाता है कि शेरनी अपने शिकार को बड़ी ही चालाकी से मारती है, वो शिकार का लंबे समय तक पीछा करती है और छिपी रहती है. फिर जैसे ही उसे मौका मिलता है वो झपट्टा मार देती है. कहते हैं शेरनियों के पंजे में कोई पड़ जाता है तो फिर उसका बचना नामुमकिन सा हो जाता है, लेकिन वहीं शेर अपनी ताकत के बल पर शिकार करता है.

शेरनी शिकार करती है तो शेर क्या करता है?

जब शेरनी शिकार करती है तो शेर अपने परिवार की रक्षा करने का काम कर रहा होता है. फिर जब शेरनी और उसका समूह शिकार करके लाता है तो उसका पहला हिस्सा नर यानी शेर खाते हैं जबकि बचा हुआ हिस्सा शेरनी के हाथ लगता है.

इसके अलावा जब नर समूह में नहीं होता है तो शावकों की रक्षा की जिम्मेदारी शेरनी की ही होती है. शेरनी अपने बराबर के नरों से ज्यादा चुस्त और फुर्तीली होती हैं. ज्यादातर नर शेर समूह को दुश्मनों से बचाने का काम करते हैं. हालांकि जब शिकारी बहुत बड़े होते हैं, तो शेर शेरनियों की मदद भी करते हैं. इसलिए शिकार के मामले में शेरनी शेर से आगे मानी जाती है, लेकिन दोनों अपने परिवार का बखूबी पालन पोषण करते हैं.

यह भी पढ़ें: डार्कनेट पर कैसे लीक होता है पेपर? NET एग्जाम को लेकर सुर्खियों में यह 'काली दुनिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget