एक्सप्लोरर

कॉकपिट में गुजिया खाई तो पायलट सस्पेंड... जानिए प्लेन उड़ाते वक्त क्या नहीं कर सकते पायलट? नियम चौंकाने वाले हैं

पायलट जब भी प्लेन उड़ाते हैं तो उन पर काफी जिम्मेदारी होती है. ऐसे में जिस वक्त वो प्लेन उड़ाते हैं, उस वक्त उन्हें कई नियमों का पालन करना होता है.

होली पर जश्न का मतलब है रंग और गुजिया. आपने भी इस बार होली पर मजे से खाई होंगी. मगर एक पायलट ने खा ली तो उनकी नौकरी पर बात आ गई और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया. कारण ये है कि उन्होंने ये गुजिया घर पर नहीं बल्कि प्लेन के कॉकपिट में खाई थी. बस, प्लेन के कॉकपिट में गुजिया खा ली तो उन्हें सस्पेंड कर दिया गया, क्योंकि यह नियमों के हिसाब से नहीं था. आपको बता दें कि पायलट जब प्लेन उड़ाते हैं तो उन्हें फ्लाइट के कॉकपिट से जुड़े नियमों का पालन करना पड़ता है, जिसमें खाने से जुड़े भी कई नियम हैं. 

प्लेन की सुरक्षा को देखते हुए पायलट के लिए कुछ नियम होते हैं, जिनमें बताया गया है कि एक पायलट कॉकपिट में क्या कर सकता है और क्या नहीं. पायलट पर कई काम करने पर पाबंदी होती है. तो आज हम आपको बताते हैं कि आखिर पायलट कॉकपिट में क्या क्या नहीं कर सकते हैं....

क्या होता है कॉकपिट?

प्लेन में कॉकपिट वो केबिन या जगह होती है, जहां पायलट और को-पायलट विमान उड़ाने का काम करते हैं. यह केबिन पायलट और को-पायलट के लिए एक ऑफिस का काम करता है. यहां पर पायलट को डेटा मिलता है और वहां से ही सभी जानकारी भेजी जाती है. इसके साथ ही यहां विमान का 90 फीसदी कंट्रोल रहता है. ऐसे में इस अहम जगह में पायलट के लिए भी कुछ नियम होते हैं. 

कॉकपिट में क्या नहीं कर सकते पायलट

दरअसल, हर एयरलाइन की एक नीति होती है, लेकिन ये काफी मिलती जुलती होती है. इसमें फूड को लेकर भी खास नियम होते हैं. जैसे कुछ फ्लाइट में प्लेन उड़ाते वक्त पायलट को कॉफी पीने की भी मनाही होती है जबकि कुछ एयरलाइंस में इसकी छूट होती है. इसके साथ ही सभी एयरलाइंस पायलट के कॉकपिट में कुछ भी खाने पर प्रतिबंध रखती हैं. हाल ही में आए इस मामले में भी इसी वजह से कार्रवाई हुई है, क्योंकि खाने की मनाही होने के बाद भी पायलट गुजिया खा रहे थे. 

- इसके साथ ही एयरलाइंस 8 आर रुल को फॉलो करती हैं. इसमें पायलट 8 घंटे से पहले एल्कोहॉल नहीं ले सकते हैं. यानी फ्लाइट से पहले वो एल्कोहॉल नहीं ले सकते हैं. 

- कई एयरलाइंस ने पायलट के कॉकपिट में किताब पढ़ने पर रोक लगा रखी है, वहीं कुछ एयरलाइन सिर्फ न्यूजपेपर पढ़ने की छूट देते हैं. न्यूजपेपर के लिए छूट इसलिए दी जाती है, क्योंकि इसमें अलग अलग आर्टिकल होते हैं और वो पूरी तरह से इन्वॉल्व नहीं होते हैं. किताब में इनवॉल्व होने की वजह से उसके इस्तेमाल पर मनाही है. 

- वहीं, पायलट की लंबी शिफ्ट के लिए मनाही होती है. इसके साथ ही फ्लाइट में पायलट को आराम करने की इजाजत दी जाती है, लेकिन उस वक्त दूसरा पायलट सीट पर होना जरुरी है. पायलट को ज्यादा वर्क स्ट्रेस नहीं दिया जाता है. 

- इसके साथ ही कैप्टन और फर्स्ट ऑफिसर को सेम खाना खाने की भी मनाही होती है. इसकी वजह ये होती है कि अगर किसी खाने में दिक्कत हो तो दोनों पायलट को दिक्कत नहीं हो. इसलिए अलग अलग खाना खाने की सलाह दी जाती है, जिससे किसी एक को दिक्कत है तो दूसरा पायलट उसे संभाल सके. 

- पायलट को प्लेन उड़ाते वक्त कॉकपिट में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट चलाने की मनाही होती है. साथ ही दोनों पायलट एक साथ सो नहीं सकते हैं. एक पायलट को सीट पर होनी जरूरी होता है. 

ये भी पढ़ें- भारत का वो पड़ोसी देश, जहां कभी भी नहीं हुए जाति से जुड़े दंगे, नहीं होता कोई स्वतंत्रता दिवस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरपोर्ट पर कैसे कटता है चालान, क्या हैं इसके नियम?
एयरपोर्ट पर कैसे कटता है चालान, क्या हैं इसके नियम?
हाउस स्टाफ से सीक्रेट एग्रीमेंट क्यों कर रहे अरबपति, क्या हैं इनकी शर्तें?
हाउस स्टाफ से सीक्रेट एग्रीमेंट क्यों कर रहे अरबपति, क्या हैं इनकी शर्तें?
कहां रखी है विश्व की सबसे पुरानी रामायण, वहां कैसे पहुंच सकते हैं आप?
कहां रखी है विश्व की सबसे पुरानी रामायण, वहां कैसे पहुंच सकते हैं आप?
कितने बीघा जमीन का मालिक है लॉरेंस बिश्नोई, कहां है वह जमीन?
कितने बीघा जमीन का मालिक है लॉरेंस बिश्नोई, कहां है वह जमीन?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget