एक्सप्लोरर

ईरान में टेंशन के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में आ सकता है बड़ा उछाल, आखिर ऐसा क्यों होता है?

दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों की लिस्ट में ईरान 7वें नंबर पर है. सबसे बड़ी बात कि ईरान अपने तेल उत्पादन का लगभग आधा हिस्सा निर्यात करता है.

ईरान और इजरायल के बीच स्थिति बेहद खराब है. माहौल ऐसा है कि इन दोनों देशों के बीच आने वाले भविष्य में कभी भी बड़ा युद्ध हो सकता है. अगर ऐसा हुआ तो इससे पूरी दुनिया प्रभावित होगी. इस टेंशन का असर खासतौर से पेट्रोल-डीजल के दामों पर दिख सकता है. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

तेल उत्पादन में ईरान

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों की लिस्ट में ईरान 7वें नंबर पर है. सबसे बड़ी बात कि ईरान अपने तेल उत्पादन का लगभग आधा हिस्सा निर्यात करता है. वहीं ईरान के पास दुनिया का चौथा सबसे बड़ा तेल भंडार है. गैस की बात करें तो ईरान में दुनिया का दूसरे सबसे बड़ा गैस का भंडार है.

इसके अलावा पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) में ईरान तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है और ईरान हर दिन लगभग 30 लाख बैरल तेल का उत्पादन करता है. इससे आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर इजरायल और ईरान के बीच टेंशन बढ़ी तो इसका पेट्रोल-डीजल के दामों पर कितना ज्यादा असर पड़ सकता है.

तेल से कितना पैसा कमाता है ईरान

अमेरिका ने ईरान पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए हुए हैं. हालांकि, इसके बाद भी साल 2024 की पहली तिमाही के दौरान ईरान ने तेल के निर्यात से 35.8 अरब डॉलर की कमाई की. ये बीते 6 वर्षों में सबसे उच्च स्तर पर था. आपको बदा दें, ईरान से सबसे ज्यादा तेल चीन खरीदता है. यूएस हाउस फाइनेंशियल कमिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान तेल के अपने कुल निर्यात का 80 फीसदी हिस्सा अकेले चीन को बेचता है. यानी चीन हर रोज ईरान से 15 लाख बैरल तेल खरीद रहा है.

ईरान के तेल ठिकानों पर इजरायल का निशाना

1 अक्तूबर की रात ईरान की ओर से इजरायल पर सैकड़ों मिसाइलें दागी गईं. इसके बाद इजरायल का बयान आया कि ईरान को इसका करारा जवाब मिलेगा. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर बमबारी कर सकता है. यहां तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी कहा है कि ईरान के तेल ठिकानों को इजरायल निशाना बना सकता है. अगर ऐसा हुआ तो पूरी दुनिया में तेल की कीमतों पर असर देखने को मिलेगा. खासतौर से भारत और चीन इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे. चीन जहां हर रोज ईरान से 15 लाख बैरल तेल खरीदता है. वहीं भारत भी ईरान से तेल आयात करता है. साल 2019-20 में भारत ने ईरान से 1.4 अरब डॉलर का तेल आयात किया था.

ये भी पढ़ें: पांच भाषाओं को मिला क्लासिकल भाषा का दर्जा, जानें ये क्या होता है और कौन करता है इसकी सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Largest Army: इन देशों के पास है दुनिया की सबसे बड़ी सेना, लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत, अमेरिका-रूस भी पीछे, जानें नंबर वन कौन?
इन देशों के पास है दुनिया की सबसे बड़ी सेना, लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत, अमेरिका-रूस भी पीछे, जानें नंबर वन कौन?
'हम दो हमारे दो दर्जन, मेरी मां के 72 नाती-पोते', AIMIM नेता शौकत अली का मोहन भागवत पर पलटवार
'हम दो हमारे दो दर्जन, मेरी मां के 72 नाती-पोते', AIMIM नेता शौकत अली का मोहन भागवत पर पलटवार
'ये अयोध्या नहीं, मुर्शिदाबाद है, 1200 लोग पढ़ेंगे कुरान और फिर...', बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर बोले हुमायूं कबीर
'ये अयोध्या नहीं, मुर्शिदाबाद है, 1200 लोग पढ़ेंगे कुरान और फिर...', बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर बोले हुमायूं कबीर
ये हैं दुनिया के 8 धुरंधर गेंदबाज जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में लिया है हैट्रिक
ये हैं दुनिया के 8 धुरंधर गेंदबाज जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में लिया है हैट्रिक

वीडियोज

FII Selling के बीच 3 Stocks में Heavy Buying — Feb 2026 Market Volatility Explained | Paisa Live
Senior Living Homes बना Real Estate का Smartest Investment Option | Paisa Live
Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
World Largest Army: इन देशों के पास है दुनिया की सबसे बड़ी सेना, लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत, अमेरिका-रूस भी पीछे, जानें नंबर वन कौन?
इन देशों के पास है दुनिया की सबसे बड़ी सेना, लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत, अमेरिका-रूस भी पीछे, जानें नंबर वन कौन?
'हम दो हमारे दो दर्जन, मेरी मां के 72 नाती-पोते', AIMIM नेता शौकत अली का मोहन भागवत पर पलटवार
'हम दो हमारे दो दर्जन, मेरी मां के 72 नाती-पोते', AIMIM नेता शौकत अली का मोहन भागवत पर पलटवार
'ये अयोध्या नहीं, मुर्शिदाबाद है, 1200 लोग पढ़ेंगे कुरान और फिर...', बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर बोले हुमायूं कबीर
'ये अयोध्या नहीं, मुर्शिदाबाद है, 1200 लोग पढ़ेंगे कुरान और फिर...', बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर बोले हुमायूं कबीर
ये हैं दुनिया के 8 धुरंधर गेंदबाज जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में लिया है हैट्रिक
ये हैं दुनिया के 8 धुरंधर गेंदबाज जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में लिया है हैट्रिक
OTT Release This Week: फरवरी के दूसरे हफ्ते में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तूफान, रिलीज हो रही कोहरा 2' से 'मन शंकरा वारा प्रसाद गारू' तक
फरवरी के दूसरे हफ्ते में ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का मेला, रिलीज हो रही ये धांसू फिल्में-सीरीज
क्या है पीएम मोदी की चमकती स्किन का राज, 'परीक्षा पे चर्चा' पर खुद बताई अपनी डाइट
क्या है पीएम मोदी की चमकती स्किन का राज, 'परीक्षा पे चर्चा' पर खुद बताई अपनी डाइट
आरबीआई में नौकरी का अवसर, गुवाहाटी में फार्मासिस्ट पदों के लिए आवेदन शुरू
आरबीआई में नौकरी का अवसर, गुवाहाटी में फार्मासिस्ट पदों के लिए आवेदन शुरू
Pariksha Pe Charcha 2026: मैं सिखाने नहीं, सीखने आता हूं- परीक्षा पे चर्चा में बोले पीएम मोदी; स्टूडेंट्स के साथ किया संवाद
मैं सिखाने नहीं, सीखने आता हूं- परीक्षा पे चर्चा में बोले पीएम मोदी; स्टूडेंट्स के साथ किया संवाद
Embed widget