एक्सप्लोरर

जीएसटी घटने के बाद कितना सस्ता हो जाएगा स्प्लिट एसी, जानिए पूरा हिसाब किताब

हाल ही में सरकार ने एसी पर जीएसटी की दर को 28% से घटाकर 18% करने का प्रस्ताव रखा है. चलिए जानते हैं कि GST घटने के बाद कितना सस्ता हो जाएगा स्प्लिट एसी?

त्योहारी सीजन में हर इंसान कोई ना कोई खरीदारी जरूर करता है. लेकिन इस बार त्योहारों पर टीवी, एसी जैसी रोजमर्रा की चीजें जेब पर ज्यादा भार नहीं डालेंगी वजह है नई जीएसटी दरें. जीएसटी काउंसिल ने टैक्स स्लैब को सरल बनाने का फैसला लिया है. मौजूदा समय में जीएसटी की चार मुख्य दरें हैं 5%, 12%, 18%, और 28% हैं. लेकिन अब सरकार ने प्रस्ताव दिया है कि इन दरों को घटाकर सिर्फ दो मुख्य स्लैब 5% और 18%  में लाया जाए. जीएसटी काउंसिल के सभी फैसले 22 सितंबर से लागू किये जाएंगे. लेकिन सवाल यह है कि इस जीएसटी कटौती से स्प्लिट एसी की कीमतों में कितनी कमी आएगी? चलिए इसका पूरा हिसाब-किताब समझते हैं.

कितने कम होंगे एसी के दाम

अगर आप भी आने वाले समय में एसी लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये राहत भरी खबर है. वर्तमान में एयर कंडीशनर पर 28% की उच्चतम जीएसटी दर लागू होती है जिसे घटाकर 18 प्रतिशत करने पर विचार किया जा रहा है. प्रस्ताव लागू होते ही इसका सीधा असर एसी की कीमतों पर पड़ेगा. जीएसटी में कटौती के बाद एसी की कीमतें 1500 रुपये से 2500 रुपये तक कम हो सकती हैं.

कैसे कम होंगे दाम

पुरानी जीएसटी दर (28%) के साथ हिसाब से अगर बात करें तो मान लीजिए एक 1.5 टन एसी की कीमत 41990 रुपये है क्योंकि 28%  जीएसटी लगा है तो इसका बेस प्राइज 32,805 रुपये है. जबकि नई जीएसटी दर यानि 18% लागू होने से इसकी कीमत घटकर 38,709 रुपये हो जाएगी. यानि एसी की कीमतों में करीब 3 हजार रुपये तक की बचत आएगी. यह बदलाव न केवल उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आएगा, बल्कि त्योहारी सीजन में एसी की बिक्री को भी बढ़ावा दे सकता है. 

आम आदमी को मिलेगी बड़ी राहत

इस नई जीएसटी दर से पहले जहां आम आदमी एसी की ऊंची कीमतें और बिजली बिल के डर से इसे खरीदने के बार में कई बार सोचता था वहीं अब वह इस बदलाव का फायदा उठा सकता है. जीएसटी की दर 28% से 18% होने से स्प्लिट एसी की कीमतों में 1,500 से 2,500 रुपये तक की कमी आ सकती है. जो मॉडल और कीमत पर निर्भर करता है. यह न केवल उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद है, बल्कि एसी उद्योग को भी नई गति देगा.

इसे भी पढ़ें-GST कटौती के बाद क्या LIC की किस्त भी हो जाएगी सस्ती, जानें कितना होगा फायदा

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget