एक्सप्लोरर

ये है भारत का सबसे पुराना हाईवे, कभी किया है इसपर सफर? विदेश तक जाती हैं गाड़ियां

भारत के सबसे पुराने हाईवे का निर्माण चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल के दौरान हुआ था. हालांकि, इसे सोलहवीं शताब्दी में शेरशाह सूरी ने पक्का कराया था. यह सड़क विदेश तक जाती है.

Oldest Highway Of India: किसी भी देश के आर्थिक विकास में वहां की परिवहन व्यवस्था मुख्य भूमिका में होती है. एक प्रकार से सड़कें देश की नसें होती हैं, जिनकी मदद से देश के एक कोने को दूसरे कोने से जोड़ा जाता है. यही नहीं, व्यापार सहित अन्य गतिविधियां भी सड़कों के जरिए ही होती हैं. आजकल देश नई-नई अत्याधुनिक सड़कें बन रही हैं. देश में कई नए एक्सप्रेस-वे खुल चुके हैं और कई अभी बन रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं देश का सबसे पुराना हाईवे कौन-सा है?

कौन-सा है भारत का सबसे पुराना हाईवे?

शायद कुछ लोग इसका जवाब पहले से ही जानते होंगे. भारत का सबसे पुराना हाईवे जीटी रोड या ग्रैंड ट्रंक रोड (GT Road) है. बताया जाता है कि इसका निर्माण चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल के दौरान हुआ था. हालांकि, इसे सोलहवीं शताब्दी में शेरशाह सूरी ने पक्का कराया था. तब इसपर जगह-जगह कोस मीनार (दूरी मापने के लिए), पेड़ और सराय आदि का निर्माण कराया गया. 

आज भी दिल्ली के चिड़ियाघर, मथुरा रोड और लाहौर में कोस मीनार मौजूद हैं. एक कोस में 3.22 किलोमीटर की दूरी होती थी. सराय में यात्रियों के रुकने के लिए कमरे, पशुओं को बांधने की जगह और पानी के लिए एक कुआं भी बना होता था. दिल्ली चिड़ियाघर के अंदर अजीमगंज की सराय आज भी है.

विदेश तक जाती है भारत की यह सड़क

यह हाईवे सिर्फ देश में ही नहीं खत्म होता, बल्कि दूसरे देशों तक भी जाता है. बांग्लादेश से शुरू होकर यह बर्धमान, आसनसोल, सासाराम, प्रयागराज, अलीगढ़, दिल्ली, अमृतसर और फिर पाकिस्तान के लाहौर व रावलिपंडी से होते हुए अफगानिस्तान तक जाता है.

कई बार बदला है इसका नाम

इस हाईवे का नाम समय-समय पर बदलता भी रहा है. चूंकि यह सड़क उत्तर भारत में है, इसलिए सबसे पहले इसको उत्तरापथ कहा जाता था. बाद में सड़क-ए-आजम, बादशाही सड़क,  The long Road और आखिर में इसका नाम Grand Trunk Road हुआ.  भारत में NH-1, NH-2, NH-5 और NH-91 भी इसी हाईवे का हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें - दीवार पर कैसे दौड़ लेती है छिपकली? फिर मरने के बाद क्यों गिर जाती है नीचे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
High Speed Train: स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
Israel Elections 2026: इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget