एक्सप्लोरर

सरकार ने बताया मिलावटी तरबूज पहचानने का ये तरीका, लोगों ने टेस्ट के वीडियो भी बनाए, ये रहा रिजल्ट

आज के समय में हर चीज में मिलावट आ रही है, फिर वो गर्मीयों का मौसमी फल तरबूज ही क्यों न हो. अब सरकार ने भी असल तरबूज की पहचान का तरीका बता दिया है.

आज के समय में मसालों से लेकर फलों तक, हर चीज में मिलावट की जा रही है, जो लोगों में कई तरह की बीमारियों का कारण बन रही है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में राहत के लिए हम जो तरबूज खरीदते हैं उसमें अक्सर हम उसकी मिठास और वो लाल है या नहीं ये तो चेक कर लेते हैं, लेकिन ये चेक नहीं कर पाते हैं कि उसमें मिलावट भी हुई है.

जी हां, जहां दुनिया में हर चीज में मिलावट हो रही है वहीं तरबूज जैसा फल भी इससे अछूता नहीं है. तरबूज में भी कई केमिकल मिलाकर इसे मीठा और लाल बनाया जा रहा है. ऐसे में सरकार ने भी मिलावटी तरबूज को पहचानने का तरीका बताया है, चलिए आज हम उस तरीके के बारे में जान लेते हैं.

सरकार ने बताई मिलावटी तरबूज की पहचान

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने तरबूज में एरिथ्रोसिन कलर होने की जांच करने के लिए लोगों को कॉटन टेस्ट करने की सलाह दी है. जिसमें कहा गया है कि तरबूज को बीच में से काटकर उसके गूदे पर रूई रगड़ें. यदि रुई का रंग लाल हुआ तो समझ जाएं कि इसे लाल करने के लिए केमिकल का इस्तेमाल हुआ है.

पहचान का ये भी एक तरीका

तरबूज की पहचान का एक दूसरा तरीका ये भी है कि तरबूज का एक टुकड़ा काटकर उसे पानी से भरे हुए एक पैन में डाल लेंयदि पानी लाल कलर छोड़ता है तो समझ जाएं कि तरबूज को केमिकल से पकाया गया है. बता दें यदि इस तरह से तरबूज पकाया जाता है तो उसकी मिठास से भी आपको उसके बारे में पता चल जाएगा, उसकी मिठास थोड़ी कम होती है. वहीं मिलावटी तरबूज आपकी मौत का कारण भी बन सकता है, कुछ जगहों पर मिलावटी तरबूज के चलते उल्टियां फिर मौत की खबर भी सामने आई है. ऐसे में अक्सर इस तरह का मिलावटी तरबूज खाने से बचना चाहिए.

लोगों ने किया टेस्ट

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा रंग की मिलावट वाले तरबूज की रूई से जांच करने का ये तरीका बताए जाने के बाद कई लोगों ने मिलावटी तरबूज की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की हैं. जिसमें लोगों ने पाया कि उनकी रूई तुरंत लाल हो गई यानी तरबूज में कलर की मिलावट है.     

यह भी पढ़ें: जानिए 1991 की किस घटना के बाद आज के दिन मनाए जाने लगा नेशनल एंटी-टेरेरिज्म डे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
Judge Impeachment Process in India: क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?
क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget