एक्सप्लोरर

अगर तोंद निकली हुई है तो यहां मिलता है सुपरस्टार का दर्जा, पेट निकालने के लिए लोग पीते हैं खून!

जहां एक ओर लोग मोटापे से परेशान हैं, वहीं इस जनजाति के मर्द मोटा होने के लिए गाय के दूध के साथ उसका खून भी पीते हैं. मोटे मर्दों को यहां सुपरस्टार का दर्जा दिया जाता है.

Bodi tribe of Ethiopia: भागदौड़ भरी लाइफ में इंसान का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है. स्वस्थ रहने के लिए इंसान को अपनी जीवनशैली अच्छी रखनी चाहिए. ऐसा देखा गया है कि खराब जीवनशैली के चलते बहुत से लोग मोटे होने लगते हैं. कहते हैं शरीर पर जब मोटापा आता है तो वह अपने साथ कुछ खतरनाक बीमारियां भी लाता है. जहां एक ओर लोग मोटापे से छुटकारा पाने के लिए ढेरों जतन करते हैं, वहीं दुनिया के किसी कोने एक जगह ऐसी भी है जहां तोंद निकले हुए व्यक्ति को सुपर हीरो माना जाता है. दुनिया में कई अजीबोगरीब जनजातियां हैं, जो आज भी अपनी परंपराओं का पालन करती हैं. ऐसी ही एक जनजाति की ये विचित्र परंपरा है. आइए जानते हैं इस जनजाति और उसकी इस विचित्र परम्परा के बारे में...

मोटा होने के लिए करते हैं मेहनत
अफ्रीका के जंगलों में रहने वाली इस जनजाति में बड़ी तोंद वाले मर्दों का अधिक सम्मान होता है. अफ्रीका महाद्वीप के इथियोपिया में ओमो वैली के जंगलों में निवास करने वाली बोदी (Bodi tribe of Ethiopia) जनजाति में यह अजीब परंपरा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जनजाति के मर्द मोटे होने और तोंद को बढ़ाने के लिए काफी मेहनत करते हैं. इसके अलावा यहां पर लोग जानवरों का खून भी पीते हैं. मोटे और तोंद वाले मर्दों को इस जनजाति में सुपरस्टार का दर्जा दिया जाता है.

जानवरों का खून पीते हैं 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओमो वैली के जगलों में रहने वाली इस जनजाति के लोग गाय के दूध के साथ उसका खून भी पीते हैं. लोग गाय के दूध और खून को एक साथ मिलाकर पीते हैं. बताया जाता है कि खून पीने के लिए ये जानवर की हत्या नहीं करते, बल्कि उसके शरीर के नस को काटते हैं और वहां से उसका खून निकालते हैं. यहां नए साल के मौके पर कोयल नाम के एक समारोह का आयोजन होता है. इस समारोह में मर्दों के बीच एक प्रतियोगिता का आयोजन होता है, जिसमें कुंवारे मर्दों को गाय का दूध और खून मिलाकर पीना पड़ता है.

6 महीने पहले शुरू हो जाती है तैयारी
जो मर्द इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं, वो 6 महीने पहले से ही तैयारी में लग जाते हैं और दौरान वो किसी न महिला के साथ संबंध बना सकते हैं और न ही घर से बाहर निकल सकते हैं. इस दौरान उन्हें जमकर जानवर का खून और दूध पीते रहना होता है. एक बर्तन में दो लीटर दूध होता है जिसे सूर्योदय के वक्त पीना होता है. 

यह भी पढ़ें -

धोखाधड़ी करने वाले को 420 ही क्यों कहते हैं, 520 क्यों नहीं... समझिए इसके पीछे का लॉजिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
High Speed Train: स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
Israel Elections 2026: इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget